मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

'हार के डर से नाटक शुरू', तेजस्वी यादव के चुनाव बहिष्कार संकेत पर भाजपा का पलटवार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। बिहार एसआईआर मुद्दे को लेकर तेजस्वी यादव के बयान पर राजनीति तेज है। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के विरोध में तेजस्वी यादव ने आगामी चुनावों का बहिष्कार करने का संकेत दिया। हालांकि, भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा है कि तेजस्वी यादव हार के डर से ऐसी बातें कर रहे हैं।

तेजस्वी यादव पर भाजपा सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा, "तेजस्वी यादव डरे हुए हैं। वे चुनाव बहिष्कार की बात इसलिए नहीं कर रहे हैं कि उन्हें एसआईआर से दिक्कत है, बल्कि वे चुनाव हार रहे हैं। इसके कारण उन्होंने नाटक करना शुरू किया है।"

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में शशांक मणि त्रिपाठी ने आगे कहा, "बिहार में जनता की आवाज भाजपा की तरफ है। इससे तेजस्वी यादव डर गए हैं।"

भाजपा के सांसद दामोदरदास अग्रवाल ने भी तेजस्वी यादव को जवाब दिया है। एसआईआर प्रक्रिया पर उन्होंने कहा कि मृतकों के नाम हटाना, दोहरे नाम को एक जगह करना और अवैध रूप से रहने वाले लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाना, यही तीन मुद्दे हैं।

दामोदरदास अग्रवाल ने सवाल उठाते हुए कहा, "क्या बांग्लादेशियों, रोहिंग्या और अवैध रूप से रहने वाले लोगों को मतदान का अधिकार मिलना चाहिए? क्या दो अलग-अलग जगह नाम वाले मतदाताओं को इसकी छूट मिलनी चाहिए? क्या 18 लाख मृत लोगों के नाम भी मतदाता सूची में रहने चाहिए, ताकि उनकी जगह यह लोग फर्जी वोट डाल सकें?"

तेजस्वी यादव पर सवाल दागते हुए उन्होंने कहा, "वह कौन सा मुद्दा है, जिस पर तेजस्वी यादव की असहमति है? क्या वे रोहिंग्या या फर्जी मतदाताओं के माध्यम से चुनाव को कैप्चर करना चाहते हैं?"

इससे पहले, तेजस्वी यादव ने बिहार में एसआईआर प्रक्रिया पर हंगामे के बीच 'चुनाव बहिष्कार' की बात की। यह पूछे जाने पर कि क्या विपक्ष आपसी सहमति से चुनावों का बहिष्कार करने पर विचार कर सकता है, तेजस्वी यादव ने कहा, "इस पर भी चर्चा हो सकती है। हम देखेंगे कि जनता क्या चाहती है और सबकी क्या राय है।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें