मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

निशांत की राजनीति में एंट्री की मांग तेज, जदयू कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पटना। बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में पिछले कई महीनों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत के राजनीति में आने की चर्चा चल रही है। हालांकि, सीएम नीतीश और निशांत ने इस बारे में अभी कोई बयान नहीं दिया है। इसके बावजूद, पार्टी कार्यकर्ता पोस्टरों के जरिए निशांत के राजनीति में आने की मांग को उठा रहे हैं। इसी बीच, शनिवार को कार्यकर्ताओं ने निशांत के चुनाव लड़ने की मांग वाले पोस्टर लगाए।

जदयू कार्यालय के बाहर लगाए गए इस पोस्टर में निशांत और उनके पिता नीतीश कुमार की तस्वीर है। पोस्टर में लिखा गया है, "कार्यकर्ताओं की मांग चुनाव लड़ें निशांत।" पार्टी कार्यालय के बाहर इस तरह के कई पोस्टर लगाए गए हैं।

जदयू कार्यकर्ता वरुण कुमार ने कहा, "यह पूरे बिहारवासियों की इच्छा है कि निशांत भैया चुनाव लड़े, सदन में जाएं। बिहार का नेतृत्व करें, जदयू का नेतृत्व करें। जिस प्रकार से नीतीश कुमार ने बिहार को विकास की गति पर आगे ले जा रहे हैं, उसी तरह वे भी प्रदेश को विकास की ओर ले जाएं। निशांत नौजवान हैं, शिक्षित हैं।"

नेता तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए वरुण ने कहा कि एक तरफ पढ़े-लिखे नौजवान निशांत हैं, दूसरी ओर नौवीं फेल हैं। तो बिहार को नौवीं फेल नहीं, एक इंजीनियर चाहिए। यह पूरे बिहार की मांग है; किसी से यह पूछा जा सकता है।

एक अन्य कार्यकर्ता ने कहा कि हम सभी युवा चाहते हैं कि निशांत राजनीति में आएं और चुनाव लड़ें। वे बिहार का नेतृत्व करें। वे बिहार को प्रगति की ओर ले जाएं। जिस तरह से नीतीश कुमार ने बिहार के विकास को रफ्तार दी है, उसी तरह निशांत भी बिहार का नेतृत्व करें और प्रदेश के विकास की रफ्तार को बढ़ाएं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें