मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

'बिग बॉस ओटीटी-3' जल्द ही दर्शकों के सामने आएगा, प्रीमियर मई से होगा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

बिग

बॉस का हर सीजन विवादास्पद रहने के बावजूद टीवी पर सबसे लोकप्रिय शो में

से एक रहा है। बिग बॉस का एक सीजन खत्म होते ही दर्शक तुरंत अगले सीजन का

इंतजार करने लगते हैं। एल्विश यादव बिग बॉस ओटीटी-2 के विजेता रहे। अब जल्द

ही मेकर्स बिग बॉस ओटीटी-3 लाने वाले हैं। इसकी प्रीमियर डेट भी सामने आ

गई है लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

बिग

बॉस ओटीटी-3 का प्रीमियर मई से होगा। ‘बिग बॉस ओटीटी-3’ 15 मई से शुरू

होगा। शो के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। माना जा रहा है

कि मेकर्स इस समय शो में हिस्सा लेने के लिए मशहूर सेलिब्रिटीज से फीस को

लेकर चर्चा कर रहे हैं। दलजीत कौर, शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे को

बिग बॉस ओटीटी-3 के लिए चुना गया है। शहजादा और प्रतीक्षा कुछ दिनों पहले

ये रिश्ता क्या कहलाता है से बाहर हो गए थे। उन पर दुर्व्यवहार का आरोप है।

रिपोर्ट

के मुताबिक, एक्ट्रेस सना सईद को भी शो में हिस्सा लेने के लिए अप्रोच

किया गया है। अब बस मेकर्स की ओर से आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। सना ने

अपने करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में की थी। फिल्म ‘कुछ-कुछ होता

है’ में उन्होंने शाहरुख खान की बेटी अंजलि का किरदार निभाया था।

यूट्यूबर

एल्विश यादव ने बिग बॉस ओटीटी-2 के विजेता रहे थे। उस वक्त अभिषेक मल्हान

फर्स्ट रनर अप और मनीषा रानी सेकेंड रनर अप बनी थीं। एल्विश यादव ने वाइल्ड

कार्ड प्रतियोगी के रूप में प्रवेश किया था। बिग बॉस के इतिहास में यह

पहली बार है कि किसी वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी ने शो जीता है। एल्विश यादव ने

अपनी ट्रॉफी अभिषेक मल्हान और मनीषा रानी को समर्पित की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें