मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:46 · नई दिल्ली संस्करण

बिग बॉस 19: 'वीकेंड का वार' में होगा धमाका, नीलम और तानिया मित्तल की क्लास लगाएंगे सलमान खान

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
बिग बॉस 19: 'वीकेंड का वार' में होगा धमाका, नीलम और तानिया मित्तल की क्लास लगाएंगे सलमान खान

मुंबई। 'बिग बॉस 19' के इस हफ्ते के 'वीकेंड का वार' में दर्शकों को जबरदस्त रोमांच और ड्रामा देखने को मिलने वाला है। इस बार का वीकेंड खास इसलिए भी है क्योंकि एक शॉकिंग एलिमिनेशन से घरवालों को बड़ा झटका लगने वाला है। साथ ही, होस्ट सलमान खान घर के सदस्यों को उनकी हरकतों पर कड़ी नसीहत भी देंगे।

हालांकि, क्लास के बीच कुछ कंटेस्टेंट्स की तारीफ भी की जाएगी।

इस वार के दौरान दर्शकों को हंसी का भी भरपूर मजा मिलेगा, क्योंकि प्रणित मोरे की जबरदस्त कॉमेडी देखने को मिलेगी, जिसे सलमान ने खुद सराहा है। ऐसे में फैंस उत्साहित हैं ये जानने के लिए कि 'वीकेंड का वार' में क्या-क्या होगा और कौन-कौन से कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगेगी।

कलर्स चैनल ने अपने इंस्टाग्राम पर 'वीकेंड का वार' का प्रोमो जारी किया। प्रोमो में प्रणित ने अपने स्टैंडअप से घर के माहौल को हल्का-फुल्का और मनोरंजक बना दिया।

खासतौर पर उन्होंने मालती चाहर और बसीर अली को खूब रोस्ट किया, जिससे घरवालों में हंसी की लहर दौड़ गई। सलमान भी उनकी कॉमेडी पर खुश नजर आए और इस हफ्ते के तनाव को कम करने में प्रणित की भूमिका की जमकर तारीफ की। लेकिन, कॉमेडी के बीच कुछ कंटेस्टेंट्स को सलमान की ओर से फटकार भी झेलनी पड़ी। खासकर नीलम को सलमान ने डांटते हुए कहा कि वह इस बार की सबसे कमजोर कंटेस्टेंट हैं।

प्रोमो में देखा जा सकता है कि सलमान ने नीलम से पूछा कि उन्हें प्लेग्राउंड वाले टास्क में करना क्या था? नीलम बोलती हैं, "बुरा-बुरा बोलना था।" तो सलमान पूछते हैं, "तो गौरव ने क्या गलत किया, जिसका गुस्सा आपने पूरे घर पर निकाला?" इस पर नीलम ने बताया कि उनका मन नहीं था, तो इसलिए उन्होंने कुछ करने से मना कर दिया था। तब सलमान ने कहा, "यही प्रॉब्लम है नीलम की, इस घर में आपका जो ओपिनियन है, वो सामने आता ही नहीं। सच कड़वा होता है। आप एक ऐसी कमजोर कंटेस्टेंट हो कि इनको आपसे कोई खतरा नहीं।

वहीं, नेहल को भी सलमान की ओर से जमकर फटकार मिली। नेहल ने बसीर को फ्लर्टी बताया था। उन्होंने कहा था कि बसीर ने फ्लर्ट करने में अपनी लाइन क्रॉस कर दी। उनके और बसीर के बीच शो में एक अलग एंगल दिखाया जा रहा है, जो सही नहीं है। इस बात पर सलमान ने नेहल को कड़ी चेतावनी दी और उन्हें सावधानी बरतने को कहा। इसके अलावा तान्या मित्तल को भी सलमान ने आड़े हाथ लिया, क्योंकि मालती के घर आने के बाद तान्या का व्यवहार बदल गया है। सलमान ने कहा कि तान्या अब अपने दोस्तों से दूर होती जा रही हैं और ऐसा लगता है जैसे वह इनसिक्योर हो गई हैं।

इसके अलावा, सलमान ने अन्य कंटेस्टेंट्स की तारीफ भी की। उन्होंने अभिषेक बजाज, मृदुल तिवारी, शहबाज और फरहाना की जमकर तारीफ की।

बिग बॉस का एक और प्रोमो सामने आया है, जिसमें घरवालों से मालती चाहर के लिए एक खास टास्क करवाया गया, जिसमें उन्हें यह बताना था कि मालती की इमेज पॉजिटिव है या नेगेटिव। अशनूर, अमाल, शहबाज, अभिषेक, जीशान और प्रणित ने मालती को 'ग्रीन फ्लैग', यानी पॉजिटिव, बताया, जबकि बाकी घरवालों ने उन्हें 'रेड फ्लैग', यानी नेगेटिव, माना।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें