मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:43 · नई दिल्ली संस्करण

बिग बॉस 19 : तान्या मित्तल ने बताया दर्दनाक राज, 'पिता की मार से तंग आकर करना चाहती थी सुसाइड'

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई। रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ इन दिनों सुर्खियां बटोर रहा है। सलमान खान इसे होस्ट कर रहे हैं। शो की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल ने यहां अपने अतीत को लेकर एक बहुत बड़ा खुलासा किया।

तान्या मित्तल ने बताया कि कैसे बचपन में उनके पिता उन्हें मारते थे और इसकी वजह से वो आत्महत्या तक करने के बारे में सोचती थीं।

दरअसल, कुछ दिनों पहले बिग बॉस के हाउस में कुनिका सदानंद और तान्या मित्तल के बीच झगड़ा हुआ था। इस दौरान तान्या ने कुनिका को काफी भला-बुरा कहा। इसके बाद तान्या की लोगों ने काफी आलोचना भी की।

अब बारी कुनिका सदानंद की थी, उन्होंने एक टास्क के दौरान तान्या मित्तल की मां पर निशाना साधा और उनकी परवरिश पर सवाल उठाए। तान्या अपनी मां का अपमान सह न सकी और फूट-फूटकर रोने लगीं।

रोते हुए तान्या ने कहा, “मेरी मां को किसी बहस में घसीटना सही नहीं है। उन्होंने मेरे लिए काफी कुछ सहा है। मेरे पिता मुझे मारने के लिए दौड़ पड़ते थे और मेरी मां मुझे बचा लेती थीं। आज मैं जिस मुकाम पर हूं, वहां तक पहुंचना मेरे लिए आसान नहीं था। मुझे बिजनेस चलाने, साड़ी पहनने और जिंदगी में जो मैं करना चाहती हूं, वो करने की इजाजत पाना बहुत मुश्किल था।”

उन्होंने गौरव खन्ना से रोते हुए कहा, “मुझे अपने ही परिवार से कड़ा संघर्ष करना पड़ा। अगर मैं ऐसा न करती, तो 19 साल की उम्र में मेरी शादी हो जाती। मेरे मन में आत्महत्या के विचार आने लगे थे और मैंने अपनी जान लेने की कोशिश भी की थी।"

इस दौरान फरहाना और कुनिका सदानंद को छोड़कर घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट उन्हें सांत्वना देते दिखे। वहीं, कुनिका ने तान्या के रोने को ड्रामा बताया और कहा कि अगर तान्या की मां बिग बॉस हाउस में आएंगी तो वो उनसे भी परवरिश को लेकर सवाल करेंगी।

इसके बाद सभी घरवाले कुनिका को कठोर और चालाक बताते हुए उनकी आलोचना करते दिखाई दिए। उन्होंने कुनिका को इतना कठोर होने के लिए खरी-खरी बातें सुनाई। दर्शकों को भी कुनिका का रवैया पसंद नहीं आया, सोशल मीडिया पर वो इसकी आलोचना करते दिखाई दिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें