मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:18 · नई दिल्ली संस्करण

बिग बॉस 19 : राशन की लड़ाई में भिड़े घरवाले, अशनूर कौर और फरहाना भट्ट में जोरदार बहस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में फरहाना, कुनिका, अभिषेक बजाज और अशनूर कौर ने कप्तान बनने के बाद मसाला बढ़ा दिया है।

शो के शुरुआती दिनों में सिर्फ तान्या की बातें ही सोशल मीडिया पर छाई रहती थी, लेकिन अब टास्क में अशनूर कौर ने अपना रंग दिखा दिया है। शो के नए प्रोमो ने फैंस का भी एक्साइटमेंट लेवल बढ़ा दिया है।

जियो हॉटस्टार ने शो का नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें बिग बॉस नए राशन टास्क के बारे में बता रहे हैं।

टास्क के लिए टीम को दो हिस्सों में बांट दिया गया है, जिसमें एक टीम की ड्रोन अशनूर कौर बनी हैं, जबकि दूसरी टीम की ड्रोन फरहाना भट्ट बनी हैं।

अशनूर अपनी टीम के लिए राशन इकट्ठा कर रही हैं, लेकिन फरहाना बशीर के साथ मिलकर दूसरी टीम का राशन चुरा रही हैं। जिस टीम के पास जितना राशन बचेगा, उन्हें उसी राशन से काम चलाना होगा।

इस बात पर कुनिका अशनूर पर भड़क जाती हैं कि घी तो है ही नहीं, जबकि गौरव कहता है कि कम से कम चावल तो बचा लेते।

टास्क के दौरान अशनूर और फरहाना भी भिड़ जाते हैं। दोनों के बीच राशन के डिब्बों को लेकर खींचतान भी होती है।

लेकिन, प्रोमो देखकर लग रहा है कि राशन का टास्क फरहाना की टीम ही जीतने वाली है।

आज के शो में फैंस को राशन टास्क ही देखने को मिलेगा। प्रोमो सामने आने के बाद फैंस फरहाना को 'स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट' बता रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, ''अशनूर क्या पिकनिक पर आई है। फरहाना ने हिला दिया सबको।

'' दूसरे यूजर ने लिखा, ''घर में सबसे स्ट्रॉन्ग लड़की फरहाना है।''

इतना ही नहीं शो में फैंस को कुनिका और फरहाना की भी जबरदस्त लड़ाई देखने को मिलने वाली है, जिसमें फरहाना कुनिका को लेकर बहुत गंदा बोलेगी। लेकिन, कुनिका भी मजबूती से फरहाना की बातों का जवाब देगी। दोनों की लड़ाई का प्रोमो भी जारी हो चुका है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें