मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:54 · नई दिल्ली संस्करण

बिग बॉस 19: होस्ट सलमान खान ने अमाल मलिक को लगाई फटकार, दिखाया आईना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई। 'बिग बॉस 19' को फरहाना भट्ट के रूप में नया कप्तान मिल गया है। उन्होंने गौरव खन्ना को हराते हुए कैप्टेंसी हासिल की है। रियलिटी शो का एक नया प्रोमो जारी किया गया है। 'वीकेंड का वार' एपिसोड के इस वीडियो में सलमान खान कंटेस्टेंट अमाल मलिक को फटकार लगाते दिख रहे हैं।

कलर्स चैनल ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसका वीडियो शेयर किया है।

इसमें होस्ट सलमान खान अरमान मलिक से कहते हैं, “आप यहां पर आए थे तो आपने कहा था कि मैं यहां पर अपनी छवि सुधारने आया हूं, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं हो रहा है। हर बात में गालियां देना, लोगों के परिवार को बीच में लाना, आप वही अमाल हैं ना? आपके बच्चे हैं ना? क्या आप चाहते हैं वे ऐसा ही ऐसे व्यवहार करें?”

सलमान खान ने कहा, “आप बहुत ही टैलेंटेड हैं। अपनी काबलियत को बर्बाद न करें। मैं चाहता हूं कि आप यहां से विनर नहीं, लोगों के दिलों को जीतने वाले शख्स बनकर निकलो। यहां पर आप इसीलिए आए थे।”

सलमान खान की इस बात से अमाल मलिक भी सहमत नजर आए। उन्होंने हां में सिर हिलाते हुए इशारा दिया।

अब देखना यह है कि सलमान खान की फटकार के बाद क्या अमाल मलिक में कोई सुधार आता है या नहीं।

बता दें कि इस 'वीकेंड का वार' एपिसोड में 'बिग बॉस 7' की पूर्व विजेता और अभिनेत्री गौहर खान दिखाई देंगी। वह शो में अपने देवर और कंटेस्टेंट आवेज दरबार को आईना दिखाती नजर आएंगी।

इससे पहले वाले एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क हुआ। इसमें गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट में से किसी एक सदस्य को घरवालों को नया लीडर बनाना था।

बिग बॉस ने घरवालों को असेंबली हॉल में बुलाकर इन दोनों में से किसी एक को घर का कप्तान चुनने के लिए कहा। इस दौरान घरवालों को उस सदस्य को काला हार पहनाना था, जिसे वे कैप्टन नहीं बनाना चाहते थे। इस टास्क में फरहाना को कम काले हार पहनाए गए। इस तरह उन्हें घर का नया कैप्टन चुन लिया गया।

फिलहाल शो में गौरव खन्ना, अमाल मलिक, आवेज दरबार, अशनूर कौर, मृदुल तिवारी, कुनिका सदानंद, बसीर अली, अभिषेक बजाज, तान्या मित्तल, जीशान कादरी, नेहल, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट और नीलम गिरी जैसे कंटेस्टेंट बचे हुए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें