मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:34 · नई दिल्ली संस्करण

बिग बॉस 13 विनर सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

टीवी इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद और हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता और बिग बॉस 13 विनर सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया है। सिद्धार्थ की मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है।

नई दिल्ली : टीवी इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद और हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता और बिग बॉस 13 विनर सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया है। सिद्धार्थ के फैंस के लिए ये खबर एक बहुत बड़ा झटका है। सिद्धार्थ की मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। एक्टर की मौत की खबर से हर कोई हैरान है, लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा है कि सिद्धार्थ अब इस दुनिया में नहीं रहे। सिद्धार्थ के निधन की खबर की पुष्टि मुंबई पुलिस ने की है।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने कहा कि सिद्धार्थ का निधन हो गया है।

कुछ दिन पहले ही सिद्धार्थ डांसिंग रिएलिटी शो 'डांस दीवाने 3' और 'बिग बॉस ओटीटी' में नज़र आए थे, जहां उन्होंने जमकर मस्ती की थी। दोनों ही शोज़ में सिद्धार्थ अपनी खास दोस्त शहनाज़ कौर गिल के साथ पहुंचे थे। 'डांस दीवाने 3' में सिड ने माधुरी के साथ रोमांटिक डांस भी किया था। वहीं, बिग बॉस ओटीटी में उन्होंने शहनाज़ के साथ रोमांटिक डांस किया था।

फैन फॉलोइंग की तो सिद्धार्थ सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले स्टार थे। शहनाज़ के साथ सिद्धार्थ की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते थे। दो साल पहले जब सिद्धार्थ ने 'बिग बॉस 13' जीता था उस वक्त उनके लिए लोगों की दीवानगी का आलम ये था कि सिद्धार्थ गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले स्टार बन गए थे।

सिद्धार्थ ख़ुद भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे और अक्सर ट्विटर के जरिए लोगों से बातचीत करते रहते थे। किसी को प्रोत्साहित करना हो, या लताड़ लगानी हो दोनों ही कामों में सिद्धार्थ कभी पीछे नहीं हटते थे। बिग बॉस 13 के विनर के निधन से इंडस्ट्री में ग़म की स्थिति हो गई है। एक्टर के फैंस समेत सेलेब्स भी सिड को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें