मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:01 · नई दिल्ली संस्करण

कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया-3' रिलीज काे तैयार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

अभिनेता कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्म 'भूल भुलैया-3' की घोषणा के बाद से ही दर्शक बेसब्री से उसका इंतजार कर रहे हैं। कार्तिक आर्यन एक बार फिर रूह बाबा के किरदार से फैन्स का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। फिल्म के टीजर और रिलीज को लेकर एक्टर कार्तिक आर्यन ने बड़ा अपडेट दिया है।फिल्म भूल भुलैया-3 में कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी एक साथ नजर आएंगे। दर्शक इस फिल्म के टीजर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब एक्टर कार्तिक आर्यन ने फिल्म भूल भुलैया के टीजर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। कार्तिक आयरन ने फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की और कहा कि फिल्म का टीजर जल्द ही लॉन्च किया जाएगा।एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया-2' वर्ष 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। तभी से इस फिल्म के तीसरे पार्ट यानी 'भूल भुलैया-3' की डिमांड हो रही थी। कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया-3' इस दिवाली रिलीज होगी। भूल भुलैया-3 के बारे में बात करते हुए कार्तिक आर्यन ने कहा कि, 'मैं दिवाली पर भूल भुलैया-3 के स्क्रीन पर आने को लेकर काफी उत्साहित हूं।'हाल ही में एक इवेंट में एक्टर कार्तिक आर्यन ने फिल्म भूल भुलैया-3 काे लेकर कहा कि फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन लगभग पूरा हो चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि टीज़र देखने के लिए प्रशंसकों का इंतज़ार जल्द ही खत्म हो जाएगा। कार्तिक ने कहा, "फिल्म का टीजर कुछ ही दिनों में फैंस के सामने आ जाएगा। फिल्म दिवाली पर रिलीज हो रही है, इसलिए मैं काफी उत्साहित हूं। टीजर बहुत अच्छा बनाया गया है।"कार्तिक आर्यन ने कहा, "पूरी टीम ने फिल्म देखी है और हर कोई इसे लेकर बहुत खुश और सकारात्मक है। फिल्म काे अंतिम रूप दिया जा रहा है और भूल भुलैया- 3 का टीज़र, ट्रेलर और गाने जल्द ही सामने आएंगे। पहले फिल्म का टीज़र होगा कुछ ही दिनों में आप सभी के लिए ट्रेलर, गाने और फिर फिल्म उपलब्ध होगी।'' कार्तिक के इस अपडेट के बाद इस फिल्म काे लेकर फैंस का उत्साह चरम पर है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें