मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:42 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी: लूटपाट गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी: लूटपाट गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की थाना नबी करीम टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू, शिकायतकर्ता का आधार कार्ड और लूटा गया बैग व सिक्के बरामद किए गए हैं। सभी आरोपी पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल पाए गए हैं।

यह मामला 19 अगस्त की सुबह का है। शिकायतकर्ता, जो डेयरी उत्पादों का सप्लायर है, सुबह लगभग 5:30 बजे नीमवाला चौक, फैक्ट्री रोड से गुजर रहा था। उसके पास एक बैग था जिसमें करीब 30–35 हजार रुपए के सिक्के और आधार कार्ड रखा था। इस दौरान 3–4 लड़के चाकू से लैस होकर पहुंचे और उससे बैग छीनकर सिंहाड़ा चौक, नबी करीम की ओर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर थाना नबी करीम में एफआईआर संख्या 390/2025 दर्ज की गई और जांच शुरू की गई।

शिकायत दर्ज करने के बाद एसआई नीरज राठी, एचसी एमपी सिंह, एचसी नितिन और कांस्टेबल संजय की एक विशेष टीम बनाई गई। इस टीम का नेतृत्व थाना नबी करीम के एसएचओ ने किया और पूरी निगरानी पहाड़गंज के एसीपी ने की। टीम ने इलाके के कई सीसीटीवी खंगाले और पीड़ित द्वारा बताए गए हुलिये व कपड़ों के आधार पर संदिग्धों को चिन्हित किया। तकनीकी निगरानी और स्थानीय खुफिया जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने संदिग्धों की गतिविधियों को ट्रैक किया और लगातार प्रयासों से आरोपियों को दबोच लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान तुषार उर्फ तुस्सी (23), पंकज उर्फ मयंक (19), हर्ष उर्फ गांजा (19), और मोहित (18) के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू, शिकायतकर्ता का आधार कार्ड और सिक्के बरामद किए हैं।

दिल्ली पुलिस फिलहाल आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वे अन्य लूट की घटनाओं में भी शामिल रहे हैं या नहीं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें