मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:18 · नई दिल्ली संस्करण

विंध्याचल पुलिस को बड़ी सफलता, 8 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
विंध्याचल पुलिस को बड़ी सफलता, 8 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

मीरजापुर। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विंध्याचल पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। शनिवार को पुलिस ने 72 ग्राम हेरोइन (अनुमानित कीमत 8लाख) के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया।थानाध्यक्ष विंध्याचल अमित कुमार और उनकी टीम ने देवरहवा बाबा रोड के पास से शनिवार को एक तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान संतोष जयसवाल उर्फ सेठ्ठी (46) के रूप में हुई है, जो बावली चौराहा, विंध्याचल का निवासी है। तस्करी में गिरफ्तार आरोपित पर पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए जा चुके हैं।पूछताछ में संतोष जयसवाल ने स्वीकार किया कि वह गैर प्रांतों से हेरोइन लाकर जिले के विभिन्न स्थानों पर छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचता है। इनसे होने वाली कमाई का इस्तेमाल वह अपनी भौतिक सुविधाओं को पूरा करने में करता है।गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मोटरसाइकिल को भी एमवी एक्ट की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया है। आरोपित को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।गिरफ्तारी और बरामदगी में थानाध्यक्ष अमित कुमार और उप-निरीक्षक राजकुमार पांडेय समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस के इस प्रयास को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।समाज को नशा मुक्त बनाने में करें मददपुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने जनता से अपील की है कि नशे के कारोबार से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को नशा मुक्त बनाया जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें