मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:51 · नई दिल्ली संस्करण

सिवनी : पेंच टाइगर रिजर्व से बाघिन को राजस्थान भेजने की तैयारी शुरू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सिवनी : पेंच टाइगर रिजर्व से बाघिन को राजस्थान भेजने की तैयारी शुरू

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले स्थित पेंच टाइगर रिजर्व से एक मादा बाघिन को राजस्थान के बूंदी जिले स्थित रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई। यह अभियान मध्य प्रदेश और राजस्थान वन विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा संचालित किया जा रहा है।पेंच टाइगर रिजर्व के उपसंचालक रजनीश कुमार सिंह ने शनिवार 29 नवंबर को बताया कि ऑपरेशन शुक्रवार सुबह 6 बजे शुरू हुआ। सबसे पहले रिजर्व क्षेत्र में लगाए गए सभी कैमरा ट्रैप स्टेशनों का निरीक्षण किया गया, लेकिन किसी भी नवीन गतिविधि में बाघिन का मूवमेंट दर्ज नहीं हुआ है। इसके बाद टीमों ने इलाके को 10–12 सर्च यूनिट्स में बांटा और पगमार्क, क्षेत्रीय संकेतों तथा मूवमेंट रूट की तलाश शुरू की। घने जंगलों और दुर्गम क्षेत्रों की सर्चिंग के लिए चार हाथी दल भी तैनात किए गए ताकि खोज में कोई हिस्सा अनदेखा न रह जाए।पूरे दिन की खोज के बावजूद बाघिन का कोई पता नहीं चला। अधिकारियों के अनुसार, यह सर्च और मॉनिटरिंग अभियान अगले कुछ दिनों तक इसी तरह जारी रहेगा। जैसे ही बाघिन का सुरक्षित रूप से पता लगाया जाएगा, उसे tranquilize कर राजस्थान भेजने की तैयारी की जाएगी। इस संबंध में उपसंचालक सिंह ने बताया कि अभियान पूरी सावधानी, सटीक योजना और दोनों राज्यों के वन विभागों के मजबूत समन्वय के साथ चलाया जा रहा है ताकि बाघिन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता बनी रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें