मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:07 · नई दिल्ली संस्करण

लखनऊ में व्यापारिक क्षेत्र में लगी भीषण आग, काबू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ। लखनऊ के लाटूश रोड पर फैले व्यापारिक क्षेत्र में व्यापारी संजय के वाणिज्यिक भवन के तीसरे फ्लोर पर भीषण आग लग गयी। गुरुवार को व्यापारिक क्षेत्र में आग लगने की घटना से आस-पास अफरा तफरी का माहौल हो गया। कुछ ही मिनट के भीतर हजरतगंज फायर सर्विस स्टेशन से आग बुझाने के लिए कर्मचारी व सर्विस वाहन पहुंचें। करीब एक दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।आग पर काबू पाने के लिए फायर सर्विस के कर्मचारियों ने तीसरे मंजिल पर पहुंचने का प्रयास किया। इस दौरान क्रेन की मदद से कर्मचारी ऊपरी तल पर पहुंचें। कर्मचारियों ने वहां छत पर एकत्रित भीड़ को हटाकर अपनी कार्यवाही आरम्भ की तो आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। आग की लपटों और उठते हुए धुंए से आकाश काला हो उठा।लाटूश रोड पर वाणिज्यिक भवन के तीसरे तल पर इलेक्ट्रानिक सामग्री का गोदाम बनाया गया था। इलेक्ट्रानिक सामग्री के गोदाम में अचानक से आग लगी और तेज हवाओं के कारण आग भड़क उठी। आग लगा हुआ देखकर सुरक्षाकर्मियों ने भवन मालिक को बताया और जिसके बाद फायर सर्विस स्टेशन को सूचना दी गयी। मौके पर एहतियात के तौर पर अमीनाबाद के पुलिसकर्मी पूरी तरह से तैनात रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें