मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:46 · नई दिल्ली संस्करण

बिग बॉस-18 सीजन का ग्रैंड प्रीमियर 6 काे, प्रतियोगियों के नाम फाइनल

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

'बिग बॉस ओटीटी-3' के खत्म होने के बाद से ही फैंस 'बिग बॉस-18' के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब बिग बॉस लवर्स का इंतजार जल्द ही खत्म हो जाएगा। बिग बॉस 18 शुरू होने में सिर्फ दो दिन बचे हैं। बिग बॉस देखने के लिए दर्शकों की उत्सुकता चरम पर है। शो में आने वाले कंटेस्टेंट्स को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है। बिग बॉस 18 शो 6 अक्टूबर 2024 से शुरू होगा।बिग बस 18 सीजन शुरू होने से पहले ही मेकर्स ने दो कंटेस्टेंट्स के प्रोमो शेयर कर दिए हैं। हर कोई इस बात को लेकर उत्सुक है कि इस साल बिग बॉस के घर में कौन सा प्रतियोगी प्रवेश करेगा। नए सीजन की घोषणा से पहले ही बिग बॉस के लिए कई सेलिब्रिटीज के नामों की चर्चा चल रही थी। अब बिग बॉस के घर में कुछ प्रतियोगियों के नामों पर मुहर लग गई है।बिग बॉस 18 के कंफर्म प्रतियोगियों की सूचीनिया शर्माबिग बॉस 18 में टीवी की मशहूर एक्ट्रेस निया शर्मा के नाम पर मुहर लग गई है। खतरों के खिलाड़ी-14 के ग्रैंड फिनाले में होस्ट और डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने बिग बॉस 18 के पहले सदस्य के रूप में निया शर्मा के नाम की घोषणा की। फैंस अब इस स्टाइल सेंसेशन को बिग बॉस के घर में देखने के लिए उत्सुक हैं।शोएब इब्राहिमबिग बॉस के इस साल के सीजन में एक्टर शोएब इब्राहिम प्रतिभागी होंगे। शोएब की पत्नी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने बिग बॉस 12 का सीजन जीता था। अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि शोएब बिग बॉस के घर में कै प्रदर्शन करेंगे।धीरज धूपर'ससुराल सिमर का' और 'कुंडली भाग्य' जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में अपने अभिनय से घर-घर में मशहूर हुए अभिनेता धीरज धूपर अब बिग बॉस 18 में प्रवेश करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सीरियल में उनकी भूमिकाओं ने उन्हें प्रशंसकों का प्यार अर्जित किया है। अब फैंस उन्हें बिग बॉस के घर में देखकर काफी खुश हैं।न्यारा बनर्जीन्यारा बनर्जी ने अलौकिक ड्रामा सीरीज 'दिव्य दृष्टि' में अपने आकर्षक अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। अपने अभिनय कौशल के अलावा, उन्होंने रियलिटी शो 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 13' में अपनी रोमांचक उपस्थिति से भी छाप छोड़ी।शहजादा धामीअभिनेता शहजादा धामी ने 'ये जादू है जिन का!', 'छोटी सरदारनी', 'शुभ शगुन' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में अभिनय किया है। शहजादा अब बिग बॉस के घर में एंट्री करने जा रहे हैं।शिल्पा शिरोडकर80 और 90 के दशक की मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर सलमान खान के शो में नजर आएंगी। बिग बॉस ने इसका प्रोमो भी शेयर किया है।समीरा रेड्डीएक्ट्रेस समीरा रेड्डी का नाम भी बिग बॉस के लिए चर्चा में है, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें