मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:41 · नई दिल्ली संस्करण

मप्र में कांग्रेस को बड़ा झटका, विधायक रामनिवास रावत और मुरैना की महापौर भाजपा में शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भोपाल । मध्य प्रदेश में कांग्रेस की मुश्किलें कम होने का नाम

नहीं ले रही हैं। पार्टी को मंगलवार को राहुल गांधी के ग्वालियर-चंबल दौरे

वाले दिन बड़ा झटका लगा है। विजयपुर विधानसभा क्षेत्र से छह बार के

कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत भाजपा में शामिल हो गए। मुरैना में

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और पूर्व मंत्री

नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली। पूर्व मंत्री

रामनिवास रावत के साथ मुरैना की महापौर शारदा सोलंकी और करीब दो हजार

कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल हुए।

उल्लेखनीय है कि एक

माह से राम निवास रावत के भाजपा में शामिल होने की अटकलें चल रही थीं। वे

कांग्रेस की नीतियों से नाराज थे। रामनिवास रावत टिकट के लिए प्रयास कर रहे

थे, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दिया। रावत चंबल की राजनीति में

अपना एक अलग मुकाम रखते हैं। वह श्योपुर जिले के विजयपुर विधानसभा क्षेत्र

से इस बार छठवीं बार जीते थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के

सामने लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। रामनिवास रावत ओबीसी वर्ग के बड़े

नेता माने जाते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें