मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:44 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नॉर्थ-वेस्ट जिले में अवैध शराब गिरोह का भंडाफोड़, चार तस्कर गिरफ्तार, 2000 क्वार्टर शराब और तीन गाड़ियाँ बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नॉर्थ-वेस्ट जिले में अवैध शराब गिरोह का भंडाफोड़, चार तस्कर गिरफ्तार, 2000 क्वार्टर शराब और तीन गाड़ियाँ बरामद

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नॉर्थ-वेस्ट जिले में अवैध शराब गिरोह का भंडाफोड़, चार तस्कर गिरफ्तार, 2000 क्वार्टर शराब और तीन गाड़ियाँ बरामद

दिल्ली, 13 जुलाई 2025 : राजधानी दिल्ली में नॉर्थ-वेस्ट जिले की पुलिस ने अवैध शराब के गोरखधंधे पर जोरदार प्रहार करते हुए एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। AATS टीम, मौर्य एन्क्लेव थाना और जहांगीरपुरी थाना की संयुक्त कार्रवाई में कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से कुल 2,386 लीटर अवैध देसी शराब और तीन वाहन जब्त किए गए हैं। पकड़े गए चारों आरोपी पहली बार अपराध में लिप्त पाए गए हैं और ‘आसान पैसा’ कमाने की चाह में इस गलत रास्ते पर चले थे।

पहला मामला: कन्हैया नगर के मकान में छिपाकर रखी गई थी शराब की खेप

AATS (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड) की टीम को एक गुप्त सूचना मिली कि कन्हैया नगर स्थित ओंकार कॉलोनी के मकान संख्या B-122/15 में भारी मात्रा में अवैध शराब छिपाई गई है। कार्रवाई में इंस्पेक्टर जितेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में गठित टीम ने मौके पर दबिश दी और दीप (उम्र 25 वर्ष, निवासी कासगंज, यूपी) को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान 154 कार्टन (कुल 1386 लीटर) हरियाणा मार्क वाली अवैध शराब बरामद हुई, जो दिल्ली में गैरकानूनी रूप से बेची जानी थी। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह मकान एक अरुण उर्फ मोटा नामक व्यक्ति ने किराए पर लिया था, जो इस तस्करी नेटवर्क का मास्टरमाइंड है।

दूसरा मामला: मौर्य एन्क्लेव की महिला पकड़ी गई शराब की तस्करी करते

10 जुलाई को मौर्य एन्क्लेव थाना क्षेत्र में वीआईपीएस कॉलेज के पास पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस टीम ने सुनीता सिंह (32 वर्ष, निवासी पीतमपुरा) को रोका, जो अपने पास 38 क्वार्टर अवैध शराब लेकर चल रही थी। पूछताछ में वह कोई वैध लाइसेंस या परमिट नहीं दिखा सकी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया और FIR दर्ज की गई।

तीसरा मामला: एक्सीडेंट से खुला शराब तस्करों का राज

11 जुलाई को जहांगीरपुरी थाना को एक एक्सीडेंट की PCR कॉल मिली। दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर प्रशांत साहू जब अपने दोस्तों के साथ मूकमलपुर जा रहे थे, तो उनकी कार को एक Swift Dzire ने तेज रफ्तार से पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को थाने बुलाया और तलाशी के दौरान Swift कार में से 2,000 क्वार्टर अवैध शराब बरामद हुई। कार में सवार दो युवक — जतिन (23 वर्ष, नरेला) और आशीष पवारिया (24 वर्ष, सोनीपत, हरियाणा) — को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपी पहली बार इस धंधे में शामिल हुए थे और "जल्दी पैसा" कमाने के लिए तस्करी कर रहे थे।

🔍 बरामद सामग्री:

154 कार्टन (1386 लीटर) शराब – आरोपी दीप से

38 क्वार्टर शराब – आरोपी सुनीता सिंह से

2000 क्वार्टर शराब + 2 गाड़ियाँ – आरोपी जतिन और आशीष से

बेरोजगारी और लालच जैसे कारणों से युवा अपराध की ओर खिंच रहे हैं। पुलिस अब इस नेटवर्क के मास्टरमाइंड अरुण उर्फ मोटा की तलाश में है और आगे की जांच जारी है। "जल्दी पैसा कमाने का शॉर्टकट आपको सीधे जेल की ओर ले जा सकता है।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें