मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:16 · नई दिल्ली संस्करण

दौसा में भीषण हादसे में पांच की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दौसा में भीषण हादसे में पांच की मौत

दाैसा। जिले से गुजर रहे जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग 21 पर शुक्रवार शाम सिकंदरा थाना क्षेत्र में ​अनियंत्रित ट्रेलर ने एक कार को टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में कार सवार 3 युवतियों समेत 5 लोगों की मौत हो गई। तीन मृतकों के शव जयपुर के एसएमएस अस्पताल और दो के शव सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में रखवाए गए हैं। जहां शनिवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किए जाएंगे।

पुलिस ने बताया कि लोहे के गर्डर लेकर ट्रेलर जयपुर की ओर जा रहा था कि शुक्रवार शाम को कैलाई-दुब्बी गांव के पास ट्रेलर अनियंत्रित होकर हाईवे पर भरतपुर रोड साइड जाकर कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार कोचिंग संचालक यादराम पुत्र रामकल्याण मीणा (36) निवासी भजेड़ा टोड़ाभीम, करौली और युवती मोनिका पुत्री मंटूराम मीणा (18) निवासी खोहरी खोचपुरी महुवा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो युवती और एक युवक को गंभीर हालत में दौसा जिला अस्पताल से जयपुर रैफर किया गया था। जहां अस्पताल पहुंचते डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

जिला अस्पताल चौकी प्रभारी महेश शर्मा ने बताया कि हादसे में गंभीर घायल मुकेश महावर (24) और अर्चना मीणा (20) भजेड़ा निवासी महावर मोहल्ला भजेड़ा टोड़ाभीम करौली, वेदिका पुत्री मंटूराम मीणा (20) निवासी खोहरी खोचपुरी महुवा ने एमएसएम अस्पताल पहुंचते दम तोड दिया। मृतक यादराम महुवा में कोचिंग सेंटर संचालित करता था, वह मुकेश, मोनिका, अर्चना व वेदिका को जयपुर में परीक्षा दिलवाकर वापस गांव लौट रहे था कि हादसे में जान चली गई। जिसके बाद इनके परिवारों में कोहराम मच गया, त्योहार पर हुए हादसे से गांवों में सन्नाटा पसरा हुआ है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें