बागडोगरा हवाईअड्डे पर कारतूस के साथ भूटानी नागरिक गिरफ्तार
सिलीगुड़ी,
9 फरवरी । बागडोगरा हवाईअड्डे पर एके-47 के 5 कारतूस के साथ एक
भूटानी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित का नाम तासी शेरिंग है।
बागडोगरा थाने की पुलिस ने आरोपित को शुक्रवार सिलीगुड़ी अदालत में पेश कर
पुलिस रिमांड की मांग करेगा।
एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक संदिग्ध
को चेन्नई से कुवैत जाना था। गुरुवार को चेन्नई जाते समय हवाई अड्डे पर
तलाशी के दौरान तासी शेरिंग के बैग से एके-47 के 5 कारतूस बरामद हुए।
आरोपित कुवैत में हवाईअड्डे पर सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता है और
भूटान का पूर्व सैनिक बताया गया है।





