मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:40 · नई दिल्ली संस्करण

भूटान में भारत की धूम, प्रधानमंत्री मोदी के दौरे का आज आखिरी दिन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

थिम्पू । भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दो दिवसीय राजकीय

यात्रा का आज (शनिवार) आखिरी दिन है। भूटान में चारों ओर भारत की धूम है।

लोग भारत-भूटान के मध्य मजबूत हो रहे रिश्तों से बेहद खुश हैं।

प्रधानमंत्री मोदी आज थिम्पू में ग्यालत्सुएन जेत्सुन पेमा मातृ एवं शिशु

अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। थिम्पू में इस अत्याधुनिक अस्पताल का निर्माण

भारत सरकार की सहायता से किया गया है।

कल (शुक्रवार) यहां पहुंचे

प्रधानमंत्री मोदी को भूटान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द ड्रुक

ग्यालपो' से अलंकृत किया गया। यह सम्मान पाने वाले वो किसी विदेशी सरकार के

पहले प्रमुख हैं। प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान ''भारत-भूटान संबंधों के

विकास में उनके उत्कृष्ट योगदान और भूटानी राष्ट्र व इसके लोगों के वास्ते

उनकी विशिष्ट सेवा'' के लिए प्रदान किया गया है। भूटान के राजा जिग्मे

खेसर नांग्याल वांगचुक ने प्रधानमंत्री मोदी को 'ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो'

से सम्मानित किया। सम्मान की घोषणा भूटान के राजा ने 17 दिसंबर, 2021 को

114वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में की थी।

प्रधानमंत्री

मोदी ने सम्मान के प्रति भूटान का आभार प्रकट करते हुए इसे 140 करोड़

भारतीयों को समर्पित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह

को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ''ये सम्मान मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं

है। ये भारत और 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। भूटान की इस महान भूमि पर

मैं सभी भारतवासियों की ओर से ये सम्मान नम्रता से स्वीकार करता हूं। इस

सम्मान के लिए आप सभी का हृदय से कोटि-कोटि धन्यवाद करता हूं।''

प्रधानमंत्री

ने कहा कि भारत-भूटान की साझेदारी केवल जमीन और पानी तक ही सीमित नहीं है।

भूटान अब अपने अंतरिक्ष अभियानों में भारत का भागीदार है। भूटान के

वैज्ञानिकों ने इसरो के साथ मिलकर सैटेलाइट लॉन्च किया है। भारत और भूटान

के युवाओं की आकांक्षाएं एक जैसी हैं। भारत ने 2047 तक एक विकसित राष्ट्र

बनने का निर्णय लिया है। भूटान ने 2034 तक ''उच्च आय'' देश बनने का फैसला

किया है।

भूटान को उसके लक्ष्यों को पाने में सहयोग का

आश्वासन देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ''बीबी''- ब्रांड भूटान और

भूटान ''बिलीव'' के लिए आपके साथ खड़ा है। आने वाले पांच साल हमारे संबंधों

को एक नई ऊर्जा देंगे। हम कनेक्टिविटी, बुनियादी ढांचे, व्यापार और ऊर्जा

क्षेत्रों में रास्ते बनाने के लिए काम करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी

यात्रा के पहले दिन के कुछ फोटो एक्स हैंडल पर साझा किए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें