मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:03 · नई दिल्ली संस्करण

कब्जा किए गए मकान को खाली कराने भूख हड़ताल पर भूस्वामी को बनाया बंधक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भागलपुर, । जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के पासी टोला लेन

में शनिवार को कब्जा किए गए मकान को मुक्त कराने भूख हड़ताल पर बैठे

भूस्वामी और उसके परिवार को दबंग पार्षद ने घर में बंधक बना लिया‌।

भागलपुर नगर निगम वार्ड नंबर तेरह के वार्ड पार्षद रंजीत कुमार मंडल ने

किराये पर एक मकान लिया था। समय समाप्त होने के बाद मोती लाल साह ने कई

वर्षों तक वार्ड पार्षद रंजीत मंडल से मकान खाली कराने को लेकर विनती किया

लेकिन वार्ड पार्षद रंजीत मंडल ने मकान को खाली नहीं कर मकान में ताला लगा

दिया। जिसकी दबंगई को देख मोती लाल साह ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई।

प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने पर अपने परिजन के साथ लह भूख

हड़ताल पर बैठे हुए थे। जहां भूख हड़ताल का आज छठा दिन था लेकिन हालत

बिगड़ते देख अनशनकारी परिवार ने दरवाजा का ताला तोड़कर घर के अंदर प्रवेश

कर अनशन पर बैठ गया।

सभी अनशनकारी घर के अंदर ही अनशन पर बैठे हुए

थे।लेकिन वार्ड पार्षद ने दबंगई से घर के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और

सभी अनशनकारी को घर में बंद कर बंधक बना दिया। वहीं पुलिस को सूचना मिलने

पर पुलिस अनशन स्थल पर पहुंची लेकिन वार्ड पार्षद के दबंगई के सामने पुलिस

की एक न चली और पुलिस द्वारा अंदर में अनशनकारी को ताक झांक कर कार्रवाई

के बजाय वापस चली गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें