मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

भूपेश बघेल ने जीएसटी क्षतिपूर्ति के मुद्दे पर प्रधानमंत्री से की चर्चा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भूपेश बघेल ने जीएसटी क्षतिपूर्ति के मुद्दे पर प्रधानमंत्री से की चर्चा

भूपेश बघेल ने जीएसटी क्षतिपूर्ति के मुद्दे पर प्रधानमंत्री से की चर्चा

रायपुर, 11 मार्च । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नई दिल्ली में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर जनगणना जल्द कराने, जीएसटी क्षतिपूर्ति, कोल रॉयल्टी सहित विभिन्न लंबित मांगों पर चर्चा की। बघेल ने जीएसटी क्षतिपूर्ति का मुद्दा उठाते हुए कहा कि उत्पादक राज्य होने की वजह से छत्तीसगढ़ को वाणिज्यिक कर राजस्व में कमी का सामना करना पड़ रहा है।

बघेल ने प्रधानमंत्री से जल्द जनगणना कराए जाने का आग्रह करते हुए कहा कि 2011 के बाद जनगणना नहीं होने से हितग्राहियों के चयन में दिक्कत आ रही है। राज्य को जून 2022 से अब तक जीएसटी क्षतिपूर्ति के 1375 करोड़ रुपये शीघ्र प्रदान किए जाएं। कोल ब्लॉकों से एडिशनल लेवी के रूप में प्राप्त रॉयल्टी की 4170 करोड़ की राशि का भी शीघ्र भुगतान किया जाए। मुख्यमंत्री बघेल ने सितंबर में जी-20 के चौथे स्थायी वित्त कार्य समूह की बैठक छत्तीसगढ़ में होने के संदर्भ में भी प्रधानमंत्री से चर्चा की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें