मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:17 · नई दिल्ली संस्करण

बीएचयू योगसूत्र : चित्रकला प्रदर्शनी में उमड़े विद्यार्थी, 25 चित्रकृतियों का प्रदर्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

वाराणसी,। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के दृश्य कला संकाय में आयोजित चार

दिवसीय समूह चित्रकला प्रदर्शनी 'योगसूत्र' में बुधवार को विद्यार्थी उमड़

पड़े। अहिवासी कला वीथिका, दृश्य कला संकाय में सृजनात्मक क्षमता को

प्रदर्शित करती यह चित्रकला प्रदर्शनी विभाग के चार छात्र एवं

छात्राओं-जोयदेब दास, नोडी जूडिथ गोम्स, फैराज इमरान व निहारिका अहोना

बरसात ने संयुक्त रूप से लगाई है। लगभग 25 चित्रकृतियों का प्रदर्शन किया

गया है।

प्रदर्शनी का उद्देश्य प्रतिभागी छात्र

कलाकारों द्वारा अपनी मूल बंगाली पृष्ठभूमि को प्रदर्शित करना है। प्रत्येक

कलाकार ने विभिन्न माध्यमों का प्रयोग करके अनूठे प्रकार से अपने चित्रों

में अपने भावों को अभिव्यक्त किया है। ढाका के बाहर ग्रामीण इलाकों में

अपने मूल स्थान के लोक विषयों के साथ-साथ पारंपरिक भारतीय लघु चित्रों,

अपने व्यक्तिगत जीवन के अनुभवों तथा अपने आसपास के परिवेश में उपस्थित

परिस्थितियों के यथार्थ प्रभाव से प्रेरित होकर इन युवा चित्रकारों ने अपने

चित्रों को जीवन प्रदान किया है। चित्रकला के साथ ही इन कलाकारों ने कला

दीर्घा में स्थापन कला (इंस्टालेशन) का प्रदर्शन भी किया है। जो आगन्तुक

कलाप्रेमी दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। सीमाओं के पार कलाकारों को

एक साथ अभिव्यक्ति करते देखना स्वयं में एक रोमांचक अनुभव है। इसके पहले

'योगसूत्र' चित्रकला प्रदर्शनी का उद्घाटन दृश्य कला संकाय की संकाय प्रमुख

डॉ. उत्तमा दीक्षित ने किया। प्रदर्शनी के उद्घाटन कार्यक्रम का संचालन

दृश्य कला इतिहास विभाग के शिक्षक डॉ. राजीव मंडल ने किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें