मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:17 · नई दिल्ली संस्करण

बीएचयू के प्रोफेसर डॉ. लालता प्रसाद सियोल में वैश्विक मंच पर रखेंगे भारत का पक्ष

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बीएचयू के प्रोफेसर डॉ. लालता प्रसाद सियोल में वैश्विक मंच पर रखेंगे भारत का पक्ष

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के शिक्षा संकाय के प्रोफेसर डॉ. लालता प्रसाद दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय बहुविषयक सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। "इंटरनेशनल मल्टीडिसिप्लिनरी कॉन्फ्रेंस ऑन एजुकेशन, रिसर्च, इनोवेशन एंड मैनेजमेंट" का आयोजन 27 जुलाई से किया जाएगा।

सम्मेलन में विश्व के विभिन्न देशों से शिक्षाविद्, शोधकर्ता, शिक्षा प्रशासक, नीति-निर्माता तथा प्रबंधन विशेषज्ञ भाग लेंगे और शिक्षा, शोध, नवाचार तथा प्रबंधन से जुड़े समकालीन विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे।

विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी ने शनिवार को बताया कि अपने व्याख्यान में प्रो. लालता प्रसाद प्रभावी नेतृत्व की आवश्यकता, शैक्षिक संस्थानों में सुशासन, गुणवत्ता संवर्धन, नवाचार, रणनीतिक योजना, संकाय विकास तथा विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों में नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से चर्चा करेंगे।

इसके अलावा वे नैतिक नेतृत्व, सहभागितापूर्ण निर्णय-निर्माण तथा बदलती वैश्विक शैक्षिक चुनौतियों के प्रभावी समाधान जैसे विषयों पर भी अपने विचार साझा करेंगे। उनका व्याख्यान प्रतिभागियों को आधुनिक शैक्षिक प्रशासन की नई अवधारणाओं और वैश्विक परिप्रेक्ष्य से परिचित कराएगा तथा भविष्य उन्मुख, समावेशी और प्रभावी शिक्षा व्यवस्था के निर्माण के लिए प्रेरित करेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें