मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:42 · नई दिल्ली संस्करण

भोपाल : खौलते तेल से झुलसी महिला ने अस्‍पताल में तोड़ा दम, पुलिस ने दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भोपाल : खौलते तेल से झुलसी महिला ने अस्‍पताल में तोड़ा दम, पुलिस ने दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

भोपाल। मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अन्ना नगर इलाके में रविवार रात तीन युवकों ने एक महिला पर खौलता तेल डाल दिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। महिला को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन चार दिन के इलाज के बाद गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई। महिला के बेटे ने आरोप लगाया कि आरोपी उसे मारने आए थे, जब उसकी मां बचाने आई तो उसे पीटा और उस पर गर्म तेल डाल दिया। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के अनुसार, इस घटना के पीछे चाय-नाश्ते की दुकान के बाहर अतिक्रमण को लेकर विवाद बताया जा रहा है। महिला के पति मुकेश ने बताया कि रिश्तेदार कमलेश प्रजापति और उसका भांजा अतिक्रमण विवाद में बेटे को पीटने आए थे। यह देख बच्चे की मां कांति बेटे को बचाने पहुंची। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। अपनी दुकान में रखी खौलते तेल की कड़ाई को पत्नी पर उड़ेल दिया। हमने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद गोविंदपुरा थाने की एफआरवी मौके पर पहुंची। घायल पत्नी को इलाज के लिए जेपी अस्पताल ले गए। यहां से पत्नी को हमीदिया रेफर किया गया। इलाज के दौरान पत्नी की गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल में मौत हो गई। मामले को लेकर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गोविंदपुरा थाने के टीआई अवधेश सिंह तोमर ने बताया कि कांति प्रजापति (35) अन्ना नगर में रहती हैं। घर के पास ही रहने वाला कमलेश प्रजापति और उसका नाबालिग (17) वर्षीय भाई सहित एक अन्य महिला के बेटे से पुराने विवाद के चलते बहस कर रहे थे। इसी बीच बात हाथापाई तक पहुंची। कांति बेटे से विवाद को देख उसे बचाने पहुंची थी, इसी बीच आरोपियों ने अपनी चाय नाश्ते की होटल में खौलते तेल से भरे बर्तन को महिला पर उड़ेल दिया। इससे महिला गंभीर से घायल हो गई, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया कि आरोपी भी महिला के करीबी रिश्तेदार हैं।बताया जा रहा है कि अन्ना नगर में आरोपियों की एक दुकान है, जिसमें कुछ हिस्सा अतिक्रमण कर बनाया गया है। जिसकी शिकायत आए दिन स्थानीय लोग नगर निगम को करते हैं। शिकायत के आधार पर नगर निगम की टीम ने पिछले दिनों दुकान के अवैध हिस्से को तोड़ दिया। आरोपी पक्ष को शिकायत का संदेह महिला के बेटे पर था। इसी रंजिश के चलते वह उसे पीटने आए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें