मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

भोपाल में मंदिर के बाहर बोरे में मिले मवेशी के अवशेष, हिंदू संगठनों ने किया चक्काजाम, जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भोपाल में मंदिर के बाहर बोरे में मिले मवेशी के अवशेष, हिंदू संगठनों ने किया चक्काजाम, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार देर रात एक संवेदनशील घटना सामने आई, जब तलैया थाना क्षेत्र स्थित काली मंदिर के बाहर एक सफेद बोरे में मवेशी के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और विरोध स्वरूप मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।प्रदर्शन कर रहे जय मां भवानी हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बोरे में गोवंश के अवशेष थे और उसकी गर्दन कटी हुई थी, जिससे गोकशी की आशंका जताई जा रही है। इसको लेकर उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए सड़क पर धरना शुरू कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक चले इस प्रदर्शन से यातायात प्रभावित रहा।सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाइश देते हुए भरोसा दिलाया कि मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ और यातायात बहाल किया गया। पुलिस ने भानु हिंदू की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि बोरा वहां किसने रखा और घटना के पीछे कौन लोग हैं।हिंदू संगठनों का कहना है कि मंदिर के बाहर इस तरह अवशेष फेंकना सामाजिक माहौल को बिगाड़ने की कोशिश हो सकती है। संगठन के प्रमुख भानू हिंदू ने बताया कि बोरे में गोवंश की गर्दन कटी हुई थी, जिससे जाहिर होता है कि गाय का कत्ल किया गया। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएं और आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। वहीं, हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने इसे नवरात्रि के दौरान शहर का माहौल खराब करने की साजिश बताया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी। अगर कार्रवाई नहीं हुई तो संपूर्ण हिंदू समाज सड़कों पर प्रदर्शन करेगा। उन्होंने पुराने शहर में देर रात तक खुलने वाली दुकानों पर भी आपत्ति जताई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें