भोपाल लोकसभा सीट पर भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर
भोपाल,। लोकसभा चुनाव 2024 में मध्य प्रदेश की 29 सीटों पर मंगलवार
सुबह से मतगणना जारी है। राजधानी भोपाल के पुरानी जेल में भोपाल लोकसभा
सीट के लिए मतगणना हो रही है। डाक मत पत्रों की गिनती पूरी हो चुकी है। अब
ईव्हीएम से गिनती हो रही है। भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा कांग्रेस
प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव से आगे चल रहे हैं। बता दें कि भोपाल सीट से कुल
22 कैंडिडेट्स मैदान में हैं।
भोपाल
लोकसभा क्षेत्र की काउंटिंग के पांच राउंड पूरे हो चुके हैं। सुबह 10 बजे
तक भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा को 77525 मत मिल चुके हैं। कांग्रेस के अरुण
श्रीवास्तव को 49862 मत मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी आलोक ने 27663 मत की
लीड ले ली है। बसपा प्रत्याशी भानु प्रताप को 1143 मत मिले हैं। जबकि 16
कैंडिडेट पहले राउंड में ही नोटा से पीछे हैं। नोटा को 17 वोट मिले हैं।
कुल 912 कर्मचारी वोटों की गिनती कर रहे हैं।





