मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:17 · नई दिल्ली संस्करण

भोपाल के करोंद में भीषण आग, एसी में हुआ जोरदार ब्लास्ट, मिनटों में घर जलकर खाक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भोपाल के करोंद में भीषण आग, एसी में हुआ जोरदार ब्लास्ट, मिनटों में घर जलकर खाक

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के करोंद इलाके में मंगलवार देर रात एक घर में लगी भीषण आग ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित कोरल कासा बंगलो के एक मकान में अचानक आग भड़क उठी। आग लगने के कुछ ही देर बाद एयर कंडिशनर (एसी) में जोरदार ब्लास्ट हुआ, जिससे लपटें तेजी से पूरे घर में फैल गईं। घटना में घर का लगभग पूरा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। हालांकि समय रहते परिवार के सदस्य बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रात करीब 10 बजे घर से धुआं उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इसी दौरान एसी में तेज धमाका हुआ, जिसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घर में मौजूद परिवार ने हालात बिगड़ते देख तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर फाइटर पंकज यादव और उनकी टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय पार्षद लकी राय और कॉलोनी के रहवासियों ने भी आग बुझाने में मदद की। रहवासियों ने पानी और अन्य संसाधन उपलब्ध कराए, जिससे आग को आसपास के मकानों तक फैलने से रोका जा सका।आग इतनी भीषण थी कि घर के अंदर रखा फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, कपड़े और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जल गया। आग की चपेट में आने से मकान के कई हिस्सों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंकाफायर ब्रिगेड की प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। अधिकारियों के अनुसार बिजली से जुड़े हिस्से में स्पार्किंग के बाद आग लगी, जो एसी ब्लास्ट के कारण तेजी से फैल गई। फायर फाइटर पंकज यादव ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि परिवार को सामान निकालने का मौका तक नहीं मिला। दमकल टीम ने समय रहते आग पर काबू पाकर आसपास के घरों को भी सुरक्षित किया। एहतियात के तौर पर कुछ समय के लिए इलाके की बिजली सप्लाई भी बंद रखी गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें