मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:26 · नई दिल्ली संस्करण

भोपाल : रोजगार मेले का आयोजन शुक्रवार को, 20 मल्टिनेशनल कंपनियां होंगी शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भोपाल : रोजगार मेले का आयोजन शुक्रवार को, 20 मल्टिनेशनल कंपनियां होंगी शामिल

भोपाल। युवा संगम (रोजगार मेला) का आयोजन शुक्रवार, 22 अगस्त को सुबह 11 बजे से मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बंगरसिया भोजपुर रोड स्थित भोपाल इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नालॉजी एंड साइंस कॉलेज में किया जा रहा है जिसमें 20 मल्टिनेशनल कंपनियां शामिल होंगी।जिला रोजगार अधिकारी भोपाल ने मंगलवार को बताया कि मध्य प्रदेश के सभी रोजगार के इच्छुक आवेदक, आवेदिकाओं से अपील की है कि वे अपने समस्त मूल प्रमाण-पत्रों एवं अपना बायोडाटा सहित साक्षात्कार के लिए 22 अगस्त को सुबह 11 बजे उपस्थित होकर युवा संगम रोजगार मेला का सुनहरा रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर का लाभ प्राप्त सकते है। भर्ती कंपनियों द्वारा अपनी शर्तों पर की जाएगी। साक्षात्कार के समय, कंपनी से समस्त जानकारी स्वंय प्राप्त करें।जिला रोजगार मेले में एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, एसबीआई लाईफ इंश्योरेंस, एलआईसी ऑफ इंडिया, बाला जी सिक्युरिटी सर्विस प्रा.लि., एनआईआईटी, भारती एयरटेल प्रा.लि. आईसीआई लाईफ इंश्योरेंस, फिडम एम्पलायबिलिटी अकाडमी, नीवा हेल्थ लाईफ इंश्योरेंस, शिव शक्ति, वर्धमान प्रा.लि. मण्डीदीप, आइसर, एंड्रिट्ज़ हाइड्रो, एसएमपीएल,एसएनआर किआ ,सत्यम मोटर्स, डायवर्सिटेक जनरल इंजीनियरिंग, दीवा लॉजिस्टिक्स, इंडीआईजी टेक्निक्ल ट्रेनिंग एंड प्रोडेक्ट डवलपमेंट, बायो साइंस हेल्थ केयर सम्मिलित होंगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें