मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर भोपाल संभाग की कार्यशाला आज, उच्च शिक्षा मंत्री परमार करेंगे शुभारम्भ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर भोपाल संभाग की कार्यशाला आज, उच्च शिक्षा मंत्री परमार करेंगे शुभारम्भ

भोपाल। राष्ट्रीय शिक्षा नीति -2020 के प्रभावी क्रियान्वयन लेकर भोपाल संभाग की संभागीय कार्यशाला आज (शुक्रवार को) होगी। कार्यशाला का शुभारंभ उच्च शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार करेंगे। यह कार्यशाला सरोजिनी नायडू, शासकीय कन्या स्नातकोत्तर स्वशासी (नूतन) महाविद्यालय, भोपाल में होगी। कार्यशाला सुबह 10.30 बजे से शुरू होगी। आयुक्त उच्च शिक्षा प्रबल सिपाहा भी उपस्थित रहेंगे। इसमें भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा और राजगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले महाविद्यालय शामिल होंगे।विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी धीरेंद्र शुक्ला ने बताया कि कार्यशाला में भोपाल संभाग के 63 महाविद्यालयों के प्राचार्य, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के नोडल अधिकारी, स्वयं पोर्टल एवं अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट के नोडल अधिकारी तथा भोपाल शहर के शासकीय महाविद्यालय के प्रत्येक कक्षा के शिक्षा मित्र बालक-बालिका सहित करीब 350 लोग शामिल होंगे।कार्यशाला में विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रस्तुतिकरण, जिज्ञासाओं के समाधान को लेकर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही एईडीपी एवं कृषि पाठ्यक्रम तथा एआई सर्टिफिकेट कोर्स सहित स्वयं पोर्टल, अपार आईडी के बारे में चर्चा की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें