मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:35 · नई दिल्ली संस्करण

भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अक्षरा सिंह मां की भक्ति में डूबीं, शेयर किया मनमोहक वीडियो

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह माता की भक्ति में लीन हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने गाने का एक वीडियो पोस्ट किया है।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट भक्ति गीत 'भोली-सी मैया' का एक क्लिप शेयर किया है। यह वीडियो न केवल उनकी भक्ति भावना को दर्शाता है, बल्कि भोजपुरी संगीत की सादगी और शुद्धता को भी दिखाता है।

इस क्लिप के कैप्शन में अक्षरा सिंह ने लिखा, "मां के आशीर्वाद से बढ़कर कोई कवच नहीं।

वीडियो में अक्षरा का सरल और आकर्षक लुक देखने लायक है। उन्होंने पीले रंग का सूट पहना हुआ है। चेहरे पर कोई भारी मेकअप नहीं, बस एक सिंपल बिंदी जो उनके माथे पर मां की कृपा का प्रतीक बनी हुई है। नो-मेकअप लुक उनकी प्राकृतिक सुंदरता को निखार रहा है।

'भोली-सी मैया' गीत अक्षरा सिंह ने खुद अपनी मधुर आवाज में गाया भी है।

बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं, जबकि संगीत मधुकर आनंद ने रचा है और कोरियोग्राफी का जिम्मा पप्पू का है। यह गीत हाल ही में उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ।

गाने में अक्षरा मां दुर्गा की स्तुति में डूबी हुईं दिखाई देती हैं, उनके एक्सप्रेशन्स दर्शकों को भक्ति के सागर में खींच ले जा रहे हैं। फैंस ने इस पोस्ट पर कमेंट्स की बौछार कर दी है, जहां एक यूजर ने लिखा, "मां की जय, अक्षरा दीदी का यह रूप दिव्य है।

भोजपुरी सिनेमा में 'ऐसा पति मुझे दे भगवान' और 'अनाथ बहू' जैसी हिट फिल्मों से लोकप्रिय हुईं अक्षरा ने हमेशा अपनी जड़ों से जुड़ाव दिखाया है। नवरात्रि का पावन पर्व उनके लिए विशेष है, जब वह स्टेज शोज छोड़ माता की भक्ति में रंगी नजर आती हैं।

अक्षरा के कई प्रोजेक्ट्स रिलीज के लिए लाइन में हैं, और अभी हाल ही में उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म 'अम्बे हैं मेरी मां' की शूटिंग पूरी कर ली है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें