मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:43 · नई दिल्ली संस्करण

एक मंच पर जुटे भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज, 'भोजपुरी बवाल' का धमाका

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
एक मंच पर जुटे भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज, 'भोजपुरी बवाल' का धमाका

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की दुनिया में पवन सिंह, दिनेश लाल यादव 'निरहुआ', आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी जैसे नाम किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। इन कलाकारों ने अपनी फिल्मों और गानों के जरिए करोड़ों दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है। अब ये सितारे रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में नजर आएंगे। इसमें बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी होंगे।

'भोजपुरी बवाल' में पवन सिंह, निरहुआ, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव पहली बार एक साथ नजर आएंगे। शो के जरिए कोशिश की गई है कि दर्शक इन सितारों को सिर्फ फिल्मों और गानों के जरिए नहीं, बल्कि एक आम इंसान के रूप में भी जान सकें।

मेकर्स द्वारा जारी किए गए शो के प्रोमो में सभी कलाकार एक साथ डिनर टेबल पर बैठे नजर आते हैं।

शुरुआत में वे इस बात पर चर्चा करते हैं कि शो को दर्शकों के सामने किस तरह पेश किया जाए। लेकिन धीरे-धीरे बातचीत मजेदार बहस में बदल जाती है। हंसी-मजाक के बीच कलाकार एक-दूसरे से सवाल करते हैं, अपनी राय रखते हैं और एक-दूसरे से जुड़े किस्सों पर बात करते दिखाई देते हैं।

पवन सिंह ने शो को लेकर कहा, ''पिछले कई सालों में लोगों ने मेरे बारे में बहुत सी बातें सुनी हैं। इनमें कुछ बातें सही थीं, कुछ को बढ़ा-चढ़ाकर बताया गया और कुछ बातें पूरी तरह गलत थीं। यह शो दर्शकों को यह समझने का मौका देगा कि हम लोग असल जिंदगी में कैसे हैं।''

उन्होंने कहा कि शो की शुरुआत में जो कुछ दर्शकों को देखने को मिला है, वह सिर्फ एक छोटी सी झलक है।

आने वाले एपिसोड में कई ऐसे पल सामने आएंगे, जहां कलाकार खुलकर अपनी भावनाएं रखते नजर आएंगे।

वहीं, तेज प्रताप यादव ने कहा, ''बिहार और भोजपुरी क्षेत्र की कहानियों में हमेशा एक अलग पहचान रही है।

यहां के लोगों, संस्कृति और जीवन से जुड़ी कई ऐसी बातें हैं, जिन्हें बड़े मंच पर दिखाने की जरूरत है। 'भोजपुरी बवाल' इसी भावना को सामने लाता है। इस शो में ऐसे लोग साथ आए हैं, जिन्हें दर्शकों ने पहले कभी इस तरह बातचीत करते हुए नहीं देखा होगा।''

निरहुआ ने कहा, ''भोजपुरी बवाल की सबसे अच्छी बात यह है कि कोई भी परफेक्ट होने का दिखावा नहीं कर रहा। हम साथ हंसते हैं, बहस करते हैं, एक-दूसरे की टांग खींचते हैं और अपने मन की बात कहते हैं।

यही बात इस शो को बाकी रियलिटी शो से अलग बनाती है।''

आम्रपाली दुबे ने कहा, ''लोगों को अक्सर लगता है कि वे हमें जानते हैं क्योंकि वे सालों से हमारे काम को फॉलो कर रहे हैं। लेकिन कैमरे के पीछे बहुत कुछ ऐसा होता है जो सामने नहीं आता।

भोजपुरी बवाल दर्शकों के साथ उस पहलू को साझा करने का एक मौका है।''

काजल राघवानी ने कहा, ''यह शो ड्रामा दिखाने के लिए नहीं, बल्कि कलाकारों के रिश्तों, बातचीत और उनके बीच की बॉन्डिंग को दिखाने के मकसद से बनाया गया है।

जब कैमरे बंद होते हैं, तब कलाकारों की जिंदगी में भी कई दिलचस्प पल होते हैं, जिन्हें अब दर्शक देख पाएंगे।''

'भोजपुरी बवाल' आम रियलिटी शो से थोड़ा अलग होगा। इसमें सिर्फ टास्क या प्रतियोगिता पर ध्यान नहीं दिया जाएगा, बल्कि भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े सितारों के सफर, उनकी मेहनत, दोस्ती, रिश्ते, और लोकप्रियता से जुड़ी चुनौतियों को दिखाया जाएगा।

'भोजपुरी बवाल' का प्रीमियर 2 अगस्त से जियोहॉटस्टार और कलर्स पर किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें