मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:51 · नई दिल्ली संस्करण

भोजपुरी सिनेमा को मिली नई 'कलेक्टर साहिबा', संजना पांडे की फिल्म का ट्रेलर आउट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भोजपुरी सिनेमा को मिली नई 'कलेक्टर साहिबा', संजना पांडे की फिल्म का ट्रेलर आउट

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री संजना पांडे जल्द ही फिल्म कलेक्टर साहिबा में नजर आएंगी। शनिवार को मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है।

ट्रेलर में संजना पांडे एक मजबूत और दमदार महिला अधिकारी की भूमिका में नजर आ रही हैं। यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन ही नहीं देगी, बल्कि जीवन में संघर्ष, मेहनत और बदला लेने की भावना जैसी कई सीख भी देगी।

अभिनेत्री संजना पांडे ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्ट शेयर कर ट्रेलर की जानकारी दी।

उन्होंने स्टोरीज सेक्शन पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, "फिल्म कलेक्टर साहिबा का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।"

5 मिनट 18 सेकंड के ट्रेलर की शुरुआत एक गाने से होती है, जिसमें संजना की शादी तय होती है।

इसमें पूरा परिवार शादी की तैयारियों में जुट जाता है, लेकिन कहानी में मोड़ आता है जब दूल्हे पक्ष को पता चलता है कि संजना की एक टांग में समस्या है। इस बात से नाराज होकर दूल्हा शादी तोड़कर चला जाता है और अपमानित करता है।

इस घटना से आहत होकर संजना खुद को संभालती है। वो मजबूत इरादे के साथ ठान लेती हैं कि अब पढ़ाई पर ध्यान देंगी और बड़ी अधिकारी बनेंगी।

कड़ी मेहनत और लगन के बाद वे एक कलेक्टर बन जाती हैं। कहानी में बड़ा ट्विस्ट तब आता है जब वही लड़का (जिसने शादी तोड़ी थी) उसके सामने आता है। अब संजना अपनी पावर का इस्तेमाल करके उससे अपने घर में नौकर की तरह काम करवाती हैं और उससे बदला लेती हैं।

इश्तियाक शेख बंटी द्वारा निर्देशित फिल्म में गौरझा, संजना पांडे, विनोद मिश्रा, अमित शुक्ला, प्रकाश जैस, साहिल सिद्दीकी, सुबोध सेठ, रिंकू भारती, स्वीटी सिंह, संतोष श्रीवास्तव, कंचन मिश्रा, निशा तिवारी, और प्रेरणा सुषमा जैसे मंझे हुए कलाकार शामिल हैं।

वहीं, फिल्म का लेखन अरबिंद तिवारी ने किया है, जिन्होंने कहानी को बखूबी से पेश किया है।

यह फिल्म सशक्त महिला की कहानी पर आधारित है, जो समाज में महिलाओं की हिम्मत और आत्मनिर्भरता को दिखाती है। ट्रेलर देखकर लगता है कि यह फिल्म एक्शन, ड्रामा, और इमोशनल मोमेंट्स से भरपूर होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें