मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

भिवंडी बिल्डिंग हादसे में मृतकों की संख्या 39 हुई, मलबा हटाने का काम जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई। मुंबई से सटे भिवंडी शहर में सोमवार तड़के हुए बिल्डिंग हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 39 हो गई है। इस घटना में घायल 25 लोगों का इलाज भिवंडी के एमजीएम अस्पताल में किया जा रहा है। घायलों में तीन की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। वस्त्रोद्योग मंत्री असलम शेख ने बुधवार को घटनास्थल का दौरा किया और भिवंडी नगर निगम के आयुक्त से शहर की जर्जर इमारतों की सूंची मंगवायी है। असलम शेख ने कहा कि इस घटना में मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये मुआवजा सरकार की ओर से दिया जाएगा। साथ ही घायलों का सरकारी खर्च पर इलाज किया जाएगा।

पुलिस के अनुसार आज तीसरे दिन घटनास्थल पर नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एनडीआरएफ), ठाणे डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (टीडीआरएफ ) व फायर ब्रिगेड के जवान मलबा हटाने का काम कर रहे हैं। आज हो रही तेज बारिश की वजह से यहां मलबा हटाने के काम में दिक्कत हो रही है। एनडीआरएफ के संचालक सत्यप्रकाश ने घटनास्थल पर मलबा में से 35 लाख रुपये मिलने की भी पुष्टि की है। सत्यप्रकाश के अनुसार यह पैसे पुलिस को दे दिए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को तडक़े 3 बजकर 40 मिनट पर भिवंडी के पटेल कंपाउंड में स्थित 43 वर्ष पुरानी जिलानी बिल्डिंग अचानक गिर गई थी। इस बिल्डिंग के 40 फ्लैटों में तकरीबन 150 लोग रहते थे। इमारत गिरने की खबर मिलते ही एनडीआरएफ,टीडीआरएफ व फायर ब्रिगेड के जवान घटनास्थल पर पहुंचे थे और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया था। भिवंडी नगर निगम के आयुक्त पंकज आशिया के अनुसार बुधवार शाम तक मलबा हटाने का काम खत्म हो जाएगा। बताया जा रहा है कि यहां बिल्डिंग के पास पहुंचने का रास्ता संकरा होने की वजह से मलबा हटाने में काफी दिक्कत आ रही है। साथ ही तेज बारिश की वजह से मलबा हटाने का काम रोकना पड़ा था। यहां मलबे में और भी शव दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें