मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:17 · नई दिल्ली संस्करण

भिंड गैंगरेप केस: कार में बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप, तीन युवक नामजद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भिंड गैंगरेप केस: कार में बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप, तीन युवक नामजद

भिंड, । मध्य प्रदेश के भिण्ड जिले में सुरपुरा थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन युवकों ने उसे जबरन बंधक बनाया और कार में सुनसान स्थान पर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार, 29 वर्षीय युवती बुधवार शाम को सुरपुरा थाना क्षेत्र में एक मंदिर के रास्ते से होकर जा रही थी। इसी दौरान नावली गांव निवासी सुमित यादव नाम का युवक अपने दो अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि तीनों ने युवती का रास्ता रोककर उसे जबरन एक सफेद रंग की कार में बैठा लिया। इसके बाद आरोपी उसे बीहड़ क्षेत्र में सुनसान स्थान पर ले गए, जहां तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद रात करीब 11 बजे आरोपी युवती को छोड़कर फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़िता ने सबसे पहले अपने परिजनों को पूरी जानकारी दी। इसके बाद वह सुरपुरा थाना पहुंची और पुलिस को पूरी घटना बताई। पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने सामूहिक की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस रात करीब 12 बजे पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। आरोप है कि वहां रातभर पीड़िता मेडिकल जांच के लिए इंतजार करती रही। इस दौरान पीड़िता और उसके परिजनों ने ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों के साथ-साथ अस्पताल के मेडिकल स्टाफ से भी मेडिकल परीक्षण कराने की गुहार लगाई।

पीड़ित युवती का कहना है कि उसे महिला आरक्षक सहित अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन मेडिकल परीक्षण में हो रही देरी को लेकर कोई पहल नहीं की गई। गुरुवार सुबह कलेक्टर से संपर्क करने के बाद ही उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया।

मामले में एसडीओपी रविंद्र वास्कले का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एक नामजद तथा दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें