मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

शुभेंदु अधिकारी का दावा - "भवानीपुर में 30 हजार वोट से जीतूंगा"

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
शुभेंदु अधिकारी का दावा - "भवानीपुर में 30 हजार वोट से जीतूंगा"

कोलकाता,। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता की भवानीपुर सीट से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ अपनी जीत के दावे किए हैं।

शुभेंदु अधिकारी सुबह-सुबह भवानीपुर और चेतला इलाके के विभिन्न बूथों का निरीक्षण करने पहुंचे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने अपनी जीत को लेकर बड़ा दावा किया। शुभेंदु अधिकारी ने कहा, “ममता बनर्जी 30 हजार वोट से हारेंगी। हम किसी तरह की गुंडागर्दी नहीं होने देंगे। डर दिखाकर वोट नहीं लेने देंगे।”

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ जगहों पर मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता और केंद्रीय बल निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करेंगे।

बूथ निरीक्षण के दौरान शुभेंदु अधिकारी की मुलाकात कोलकाता नगर निगम के मेयर फिरहाद हाकिम की बेटी प्रियदर्शिनी हाकिम से भी हुई। दोनों के बीच कुछ देर बातचीत हुई, जिसे लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई।

वहीं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी भी सुबह-सुबह भवानीपुर के विभिन्न बूथों का दौरा करने निकलीं। उन्होंने मतदान प्रक्रिया को लेकर केंद्रीय सुरक्षा बलों और बाहरी पर्यवेक्षकों पर गंभीर आरोप लगाए।

ममता ने आरोप लगाया कि केंद्रीय बल मतदाताओं को प्रभावित कर रहे हैं और कुछ जगहों पर अनावश्यक हस्तक्षेप कर रहे हैं। उन्होंने चुनाव आयोग से निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने की मांग की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें