लखनऊ अग्निकांड मे हरियाणा के सोनीपत के महिपुर गांव रहने वाले भविष्य शर्मा( 23) की भी मौत हो गई

एनिमेशन का कोर्स करने, भविष्य शर्मा ने 8 दिन पहले ही लखनऊ की एक गेमिंग कंपनी में नौकरी जॉइन की थी। घर का इकलौता बेटा, माँ-बाप की आँखों का तारा... सब बहुत खुश थे कि बेटे का करियर शुरू हो गया। जिस वक्त आग लगी चारो तरफ धुआ ही धुआ नजर आ रहा था इसी बीच भविष्य ने अपनी माँ को वीडियो कॉल किया। डरी हुई आवाज में बोला -
"मां कमरे में आग लग गई है, धुआं ही धुआं भर गया है, अब जिंदा नहीं बचेंगे।" इतना कहकर फोन कट गया। माँ की चीख निकल गई। टीवी पर लखनऊ अग्निकांड की खबर देखते ही परिवार भागकर लखनऊ पहुंचा। मंगलवार को पोस्टमॉर्टम के बाद भविष्य का शव गांव लाया गया।





