मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

भट्टा मजदूर की सिर कुचलकर हत्या, खेत में मिला शव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अलीगढ़। अकराबाद थानाइ क्षेत्र के कस्बा कोडियागंज के रहने वाले भट्टा मजदूर का सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस को घटना स्थल से एक लकड़ी खून से सनी हालत में मिली है।

कोडियागंज कस्बे रहने वाला सुभाष अपने घर से बुधवार की शाम भट्टे पर मजदूरी करने के लिए निकला था। लेकिन देर रात जब युवक अपने घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने गुरुवार को तलाशना शुरू कर दिया। सुभाष के परिजन जब कोडियागंज कस्बे के बाहर पहुंचे तो उसका शव खेत के किनारे पड़ा मिला। पास में खून से सनी एक लकड़ी भी पड़ी थी। जिससे सुभाष के सिर को बेरहमी से कुचल कर वारदात को अंजाम दिया था। सुभाष का शव पड़ा देख परिजनों के होश उड़ गए। शोर शराबा सुनकर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। हत्या की सूचना मिलते ही अकराबाद थाना पुलिस अलावा अन्य थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर आ गई और घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एसपी देहात अतुल शर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। हत्या के कारणों की जानकारी की जा रही है। परिजनों ने किसी से रंजिश होने की बात से भी इंकार किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें