मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:57 · नई दिल्ली संस्करण

बचपन के संघर्षों को मात देकर कॉमेडी क्वीन बनीं भारती सिंह

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बचपन के संघर्षों को मात देकर कॉमेडी क्वीन बनीं भारती सिंह

मुंबई । भारतीय मनोरंजन जगत की सबसे मशहूर और सफल हास्य कलाकारों में से एक, जिन्हें 'कॉमेडी क्वीन' के नाम से भी जाना जाता है, भारती सिंह एक लोकप्रिय स्टैंड-अप कॉमेडियन, अभिनेत्री और टेलीविजन होस्ट हैं।

भारती का जन्म 3 जुलाई 1984 को अमृतसर के एक बेहद साधारण पंजाबी परिवार में हुआ था। भारती के दो बड़े भाई-बहन हैं। हालांकि, उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ तब टूटा जब मात्र 2 वर्ष की उम्र में उनके पिता का निधन हो गया।

भारती ने पंजाब से ही ग्रेजुएशन पूरी की है। भारती ने अपने करियर की शुरुआत 2008 में स्टार वन के 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' शो से बतौर एक प्रतियोगी के रूप में की, जहां उनकी हास्य प्रतिभा को काफी सराहा गया और वह दूसरी रनर-अप रहीं।

इसके बाद भारती ने एक के बाद एक कई कॉमेडी और रिएलिटी शो के साथ टीवी प्रोग्राम में अपनी होस्टिंग और कॉमेडी के हुनर का जलवा बिखेरा और लोगों के बीच पहचान बनाई, जिनमें 'द कपिल शर्मा शो', 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ', 'लाफ्टर शेफ्स', 'कॉमेडी सर्कस', 'खतरा खतरा खतरा', 'बिट्टू बक-बक', 'झलक दिखला जा', 'हुनरबाज', 'खतरों के खिलाड़ी' आदि शामिल हैं।

भारती सिंह के 'बिट्टू', 'लल्ली' जैसे किरदार आज भी लोगों के जहन में जिंदा है, जिसके जरिए उन्होंने घर-घर में अपनी खास पहचान बनाई। 30 जून को भारती के एक काफी लोकप्रिय टीवी शो 'लाफ्टर शेफ्स-अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट' के सीजन 3 का सफर समाप्त हुआ है, जिसका प्रसारण कलर्स टीवी पर किया जा रहा था।

इस शो की होस्ट भारती सिंह थी और इसे मशहूर शेफ हरपाल सिंह सोखी जज करते थे, जिसमें टीवी और सोशल मीडिया के मशहूर कलाकार हंसी-मजाक के बीच स्वादिष्ट व्यंजन बनाने की चुनौती स्वीकार करते थे।

भारती सिंह ने 3 दिसंबर 2017 को अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड और प्रसिद्ध टीवी लेखक व होस्ट हर्ष लिंबाचिया से शादी की और उनके दो बेटे हैं, जिनका नाम लक्ष्य लिंबाचिया (गोला) और यशवीर लिंबाचिया (काजू) हैं। वह अपने परिवार के साथ मुंबई में रहती हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें