मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:35 · नई दिल्ली संस्करण

अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी के तरीके पर भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ ने उठायी अंगुली

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

झारखण्ड जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने भी की घटना की निन्दा

नयी दिल्ली : रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी को दो साल पुराने खुदकुशी के लिए उकसाने के मामले में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह, राष्ट्रीय महासचिव शाहनवाज हसन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आर चंद्रिका एवं अशोक पांडेय, राष्ट्रीय सचिव गिरिधर शर्मा, राष्ट्रीय सचिव एस एन गौतम एवं चंदन मिश्र,भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की दिल्ली इकाई से प्रदेश सचिव धर्मेन्द्र मिश्रा एवं आशुतोष मणि त्रिपाठी, बिहार इकाई से राष्ट्रीय सचिव सह बिहार प्रदेश प्रभारी शशिभूषण सिंह, छतीसगढ़ इकाई से राष्ट्रीय संयुक्त सचिव योगेश मिश्रा, मध्यप्रदेश इकाई से कृष्ण मोहन झा, झारखण्ड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, प्रदेश सलाहकार गणेश मिश्रा, बृजभूषण सिंह, अनुपम शेषांक एवं विष्णु शंकर उपाध्याय ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे चौथे स्तंभ पर हमला करार दिया है। केन्द्रीय गृह मंत्री से महाराष्ट्र सरकार की इस तानाशाही के विरुद्ध सख्त निर्णय लेने का आग्रह किया है। भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की समस्त 18 राज्य इकाई से जुड़े पत्रकार रिहाई होने तक काला बिल्ला लगा कर कार्य करेंगे। यह जानकारी भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ, नयी दिल्ली के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन कृपा भार्गव ने दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें