मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:37 · नई दिल्ली संस्करण

भारत गौरव अवार्ड पेरिस की सीनेट में 5 जून को:देश-विदेश की नामी हस्तियां होंगी सम्मानित

राष्ट्रीय सागर डेस्क4 मिनट का पठन

जयपुर, संस्कृति युवा संस्था की ओर से फ्रांस की राजधानी पेरिस की

सीनेट में 11वां ‘‘भारत गौरव अवार्ड’’ समारोह 5 जून को आयोजित होगा।

जिसमें देश-विदेश की नामचीन हस्तियों को ‘‘भारत गौरव’’ के अलंकरण से

सम्मानित किया जायेगा।

संस्कृति युवा संस्था के अध्यक्ष पं. सुरेश

मिश्रा ने बताया कि इस भव्य आयोजन में अध्यात्म, फिल्म, कला, साहित्य, फैशन

और व्यवसाय की दुनिया के 18 देशों के महारथी जुटेंगे। समारोह फ्रांस की

सीनेट-पेरिस में फ्रांस के समयानुसार शाम 5 बजे आयोजित किया जायेगा। समारोह

मेहंदीपुर बालाजी के महंत डॉ. नरेश पुरी महाराज के सानिध्य में होगा।

समारोह के विशिष्ट अतिथि फ्रांस सरकार में मिनिस्टर ऑफ डेमोक्रटीव रेनबूल

सांसद प्रिस्का थेवेनाॅट जो की भारतीय मूल की है। साथ ही फ्रांस की सीनेट

में वाइस प्रेसिडेंट डोमिनिक थियोफाईल, फ्रांस में सीनेटर फ्रेडेरिक बुवल

होगें। समारोह में भारतीय दूतावास के अधिकारी एवं लेबनान से डॉ. टोनी नडार

भी सम्मिलित होगें।

मिश्रा ने बताया कि 25 जनवरी को जयपुर में हमारे

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति श्री इमैनुएल

मैक्राॅन का रोड शो भी ऐतिहासिक रहा है। अब वहां की सीनेट में जयपुर की

संस्था द्वारा भारत गौरव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। ये हम सबके लिये

प्रेरणादायी है और भारत व फ्रांस के मध्य सांस्कृतिक आदान प्रदान में मिल

का पत्थर साबित होगा।

इस समारोह में भारत, ब्रिटेन, अमेरिका,

न्यूजीलैंड, कनाडा, साउथ अफ्रीका, मलेशिया, सिंगापुर, दुबई, लंदन, इटली,

स्विट्जरलैंड, स्पेन, जिनेवा, पौलेंड, थाईलैंड, बैंकाक सहित कुल 18 देशों

के प्रतिनिधि सम्मिलित होगें।

इस समारोह के माध्यम से भारत और

फ्रांस के सांस्कृतिक उत्थान पर भी चर्चा होगी। साथ ही भारतीय युवाओं को इस

वैश्विक युग में अपनी उपयोगिता किस प्रकार से बढानी चाहिए और विश्व भर में

फैले भारतीयों ने अपनी योग्यता के बल पर और अपनी जो पहचान बनाई है, उस पर

भी चर्चा होगी।

मिश्रा ने बताया कि इस अवसर पर भारतीय आध्यात्मिक

गुरु पद्म भूषण दाजी कमलेश डी पटेल, भारतीय फिल्म डायरेक्टर अन्नू कपूर,

पद्मश्री न्यूरोलॉजिस्ट डाॅ. सुधीर शाह, नारी शक्ति पुरस्कार एवं भजन मांड

शैली की गायिका बेगम बतूल, संस्कार टीवी के सीईओ मनोज त्यागी, यूनाईटेड

किंगडम के आध्यात्मिक गुरु एचएच राजराजेश्वर गुरुजी, अयोध्या में राम मंदिर

की पोशाक बनाकर चर्चित हुए देश के नामी फैशन डिजाइनर मनीष त्रिपाठी,

अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति बनाने वाले देश के नामी मूर्तिकार अरुण

योगीराज, अमेरिका में माउंट सिनाई हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. देवेन्द्र

मेहता, एबीपी न्यूज के एक्ज्यूटीव डायरेक्टर इन्द्रजीत राय, पदम ग्रुप के

मैनेजिंग डायरेक्टर शंकर कुलेरिया, अमेरिका फाउंडर रिलाय सर्विस के सीईओ

नीलेश कोट, अमेरिका से फाईनेशियल एजुकेटर सीनियर मार्केटिंग डायरेक्टर केवट

कुमार पटेल, पेरिस में साहित्यकार डाॅ. सरस्वती जोषी, साइंस कम्यूनिकेटर

एवं सोशल एंटरप्रेन्योर पद्मश्री संतोष चौबे, सांवरिया एजुकेशन कंसलटेंट के

फाउंडर राजेश गोयल, भोपाल से प्रसिद्ध वास्तुकार डाॅ. पंकज अग्रवाल, कनाडा

की चीफ साइंटिस्ट ऑफिसर प्रोफेसर डाॅ. साधना जोशी, पत्रकार जगदीश शर्मा,

सामाजिक कार्यकर्ता और गरीब बच्चो के लिये काम कर रहे सेवा आचार्य भरत

नागदा, शिव नारायण ज्वैलर्स के एमडी और 10 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले

तुषार अग्रवाल, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अंजना सिंह सेंगर, टेक्नोलॉजी

एंटरप्रेन्योर एण्ड सोशल वर्कर पवन कुमार अग्रवाला, इटली में रेस्टोरेंट

बिजनेस में अपनी धाक जमाने वाले मोहन सिंह चौहान, फ्रांस के एंटरप्रेन्योर

चमन लाल भल्ला, फ्रांस की डिप्टी मेयर ओलिविया रामौतार, ग्वाडेलोप फ्रांस

के एंटरप्रेन्योर जीन यवेस, यूएस में प्रोफेसर डाॅ. आशा समंत, स्विट्जरलैंड

मे डायरेक्टर होम ले जेनेवियर की रामा रेडी, साउथ अफ्रीका में वुमेन

काउंसिल की फाउंडर, सीईओ एडवोकेट प्रिया कुमारी हसन, साउथ अफ्रीका मेे लीगल

एडवाइजर एडवोकेट शामला पाथेर, फ्रांस में लैंगवेज एसोसिएटस एण्ड कैनस्पीक

के सीईओ भरत मेहतानी, आध्यात्मिक गुरु सतगुरु रितेश्वर महाराज, सनातन

संस्था के फाउंडर डॉ. जयंत अठावले, फ्रांस मे संगीतकार मथियालगन कनगरत्नम,

आस्था टीवी चैनल के निदेशक, सीए डॉ. सतीश कुमार जैन, चिकित्सा के क्षेत्र

में विशेष कार्य कर रही पश्चिम बंगाल से डॉ. संध्या मंडल को भारत गौरव के

अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा।

मिश्रा ने बताया कि इस अवसर पर

भारत देश के उत्थान में इन प्रवासी भारतियों का किस प्रकार से योगदान हो

सकता है। इस पर भी विस्तृत चर्चा होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें