मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

अब तक विकसित भारत यात्रा में 10 करोड़ लोग हुए शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली।

विकसित भारत संकल्प यात्रा ने आज एक बड़ा पड़ाव पार कर लिया। मात्र 50 दिनों की अल्प अवधि में 10 करोड़ से अधिक लोग यात्रा में शामिल हो चुके हैं। यह चौंका देने वाली संख्या विकसित भारत के साझा दृष्टिकोण के साथ देश भर के लोगों को एकजुट करने में यात्रा के गहरे प्रभाव और बेजोड़ क्षमता का संकेत देती है। संयोग से, विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाग लेने वालों की संख्या ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जर्मनी, फ्रांस, इटली और दक्षिण अफ्रीका जैसे कुछ प्रमुख देशों की पूरी आबादी से भी अधिक है। यात्रा को मिला व्यापक समर्थन विकसित भारत के निर्माण के प्रति नागरिकों के दृढ़ समर्पण को दर्शाता है।

अरुणाचल प्रदेश के मुकुट रत्न, अंजाव से लेकर गुजरात के पश्चिमी तट पर देवभूमि द्वारका तक, लद्दाख की बर्फीली चोटियों पर चढ़ाई और अंडमान के फ़िरोज़ा तटों की शोभा बढ़ाने तक, विकसित भारत संकल्प यात्रा ने देश के सुदूरवर्ती इलाकों में समुदायों तक पहुंचकर सभी क्षेत्रों को गले लगाया है। इस यात्रा ने कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने और लोगों को इनका सीधा लाभ देना सुनिश्चित कर, भारत की विशालता में उत्साह और आशा की एक चिंगारी पैदा की है।

15 नवम्‍बर, 2023 को इसकी शुरुआत के बाद से, 7.5 करोड़ से अधिक व्यक्तियों ने " 2047 तक एक विकसित भारत के निर्माण की प्रतिबद्धता का- संकल्प" - लिया - कुछ ही हफ्तों में नागरिकों के बीच यात्रा तेजी से प्रभाव देखने को मिला। यात्रा का प्रभाव गहरा और जीवन बदलने वाला है। 1.7 करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड जारी किए गए हैं और यात्रा के दौरान स्वास्थ्य शिविरों में 2.2 करोड़ से अधिक नागरिकों की जांच की गई है। वित्तीय स्वतंत्रता की ओर कदम बढ़ाते हुए 7.5 लाख से अधिक लाभार्थियों ने पीएम स्वनिधि योजना का लाभ उठाया है। यात्रा के दौरान 33 लाख से अधिक नए पीएम किसान लाभार्थियों का नामांकन किया गया है। 87000 से अधिक ड्रोन प्रदर्शन आयोजित किए गए हैं जो किसानों को तकनीकी सहायता प्रदान कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें