मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

भांगड़ विधानसभा क्षेत्र के प्राणगंज इलाके के रघुनाथपुर में लाठी चार्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भांगड़ विधानसभा क्षेत्र के प्राणगंज इलाके के रघुनाथपुर में लाठी चार्ज

दक्षिण। जिले के भांगड़ विधानसभा क्षेत्र के प्राणगंज इलाके के रघुनाथपुर में मतदान के दौरान आईएसएफ विधायक और नेता नौशाद सिद्दीकी वहां पहुंचने से भारी तनाव फैल गया।बताया जा रहा है कि नौशाद सिद्दीकी के पहुंचते ही तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “जय बांग्ला” के नारे लगाने शुरू कर दिए, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। देखते ही देखते माहौल काफी गर्म हो गया और इलाके में व्यापक तनाव फैल गई। स्थिति बिगड़ते देख मौके पर मौजूद केंद्रीय बल और राज्य पुलिस ने मोर्चा संभाला। भीड़ को नियंत्रित करने और हालात काबू में लाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। लाठीचार्ज के बाद भी कुछ देर तक इलाके में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बना रहा।घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। केंद्रीय बल इलाके में लगातार गश्त कर रहा है और मतदान केंद्रों के आसपास अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके। फिलहाल प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में होने का दावा किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें