मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

भांगड़ ड्रम विस्फोट में झुलसे सादिकुल की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भांगड़ ड्रम विस्फोट में झुलसे सादिकुल की मौत

दक्षिण। जिले के भांगड़ इलाके में केमिकल से भरे ड्रम विस्फोट की घटना में झुलसे आठ वर्षीय सादिकुल अहमद की बुधवार तड़के मौत हो गई। उसके शरीर का करीब 95 प्रतिशत हिस्सा जल गया था और वह अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा था। इस हादसे में घायल दो अन्य बच्चों का अस्पताल में इलाज जारी है।बताया गया कि 17 फरवरी को कैनिंग पूर्व विधानसभा के घाटपुकुर से मध्य खड़गाछी इलाके में सड़क मरम्मत के दौरान केमिकल से भरे ड्रम फटने से बड़ा हादसा हुआ था। इलाके में करीब सात किलोमीटर लंबी सड़क की मरम्मत का काम चल रहा था। सड़क किनारे 200 लीटर लाइट डीजल ऑयल (एलडीओ) से भरा एक ड्रम रखा था, जिसका इस्तेमाल पिच और एस्फाल्ट को पिघलाने में किया जाता है। इसी दौरान खड़गाछी इलाके में चार बच्चे ड्रम के पास खेल रहे थे। अचानक दो ड्रम जोरदार आवाज के साथ फट गए और आग लग गई। आग की चपेट में आकर सामियुल मोल्ला, रायहान मोल्ला, रियाज हसन मोल्ला और सादिकुल मोल्ला नाम के चार बच्चे झुलस गए। सभी को पहले नलमुड़ी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, बाद में तीन बच्चों को बेहतर इलाज के लिए एमआर बांगुर अस्पताल, कोलकाता रेफर किया गया।विस्फोट के बाद मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे और जांच शुरू की गई। तेज गर्मी के कारण ड्रम में आग लगी या किसी अन्य वजह से विस्फोट हुआ, इसकी जांच विशेषज्ञ कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें