मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे किशनगंज, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

किशनगंज,। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नये प्रदेश अध्यक्ष डॉ.

दिलीप कुमार जायसवाल बुधवार को किशनगंज पहुंचे। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने

उनका भव्य स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ प्रदेश

अध्यक्ष डॉ. जायसवाल का स्वागत किया। साथ ही जेसीबी से फूल बरसाए गये। इस

दौरान भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, भारत माता की जय के नारों से पूरा

एमजीएम मेडिकल कॉलेज गुंजायमान हो उठा।

इस मौके पर पत्रकारों से

बात करते हुए डॉ. जायसवाल ने कहा कि हमारा बस चले तो विरोधी दल के सभी नेता

को भाजपा में शामिल कर लें। जब इंसानियत और मानवता की बात होगी, तब

कांग्रेस और राजद, जो जाति की बात करते हैं, वो समाप्त हो जाएगी। उन्होंने

कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई बहुमत से राज्य में फिर सरकार

बनेगी। पिछड़े समाज के व्यक्ति को इतना बड़ा सम्मान पार्टी ने दिया है कि

इसका सकारात्मक संदेश जाएगा और पार्टी को लाभ मिलेगा। कांग्रेस पर निशाना

साधते हुए डा. जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने समाज में जहर का बीज

बोने का कार्य किया है।

उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व का एक बार फिर

से आभार जताया। पीएम मोदी से मुलाकात को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा

कि बजट में बाढ़ से निपटने के लिए 11 हजार करोड़ से अधिक की राशि आवंटित

की गई है, उसी को लेकर मुलाकात हुई है और जल्द ही सर्वदलीय बैठक का आयोजन

किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा के किशनगंज जिलाध्यक्ष सुशांत गोप, अंकित

कौशिक, मनोज गट्ठानी, सुनील तिवारी, अनुपम ठाकुर, लखवीर कौर, लखविंदर सिंह

लक्खा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें