मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:37 · नई दिल्ली संस्करण

भागलपुर के जर्दालू को टक्कर देगा लॉकडाउन वेरायटी का आम

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

भागलपुर । मैंगो मैन के नाम से मशहूर अशोक चौधरी ने आम की एक नई

वेरायटी लॉकडाउन को विकसित किया है। यह पौधा मात्र 5 से 6 फिट का होता है।

एक पौधा करीब 50 मीटर का सर्कल लेता है। ऐसे में छोटी से जगह पर इस आम के

पौधे को लगा सकते हैं। यह आम देखने में सिंदूरी और हरा रंग का होता है।

खाने में भागलपुर के जर्दालू आम से ज्यादा स्वादिष्ट है।

अशोक

चौधरी ने आम की इस वेरायटी का इजाद किया है। लोगों को यह आम पसंद भी आने

लगा है। लोग इस आम के स्वाद के दीवाने हो गए हैं। यह आम देखने में भी

खूबसूरत होता है। इसमें गुद्दा अधिक होता है। पतला छिलका के साथ यह आम काफी

स्वादिष्ट होता है। सिंदूरी और बीजू के क्रॉस से पौधा तैयार किया गया है।

मैंगो

मैन अशोक चौधरी ने बताया कि लॉकडाउन था। उस समय पूरा भारत बंद था। सभी

चीजें बंद हो गई थी। घर पर अकेले बैठे मन नहीं लग रहा था। तो सोचा कि एक नए

आम का पौधा ही इजात कर दिया जाए। तभी सामने सिंदूरी और बीजू आम नजर आया।

तो उसी से नए आम को इजाद किया और नाम रख दिया लॉकडाउन। यह पौधा मात्र 5 से 6

फिट का होता है। एक पौधा करीब 50 मीटर का सर्कल लेता है। ऐसे में छोटी से

जगह पर इस आम के पौधे को लगा सकते हैं। यह आम देखने में सिंदूर व हरा रंग

का होता है। इसलिए लोगों का देखकर भी मन खुश हो जाता है। ऐसे में यह आम

खूबसूरत से साथ साथ खाने में भी स्वादिष्ट लगता है।

उन्होंने ने

बताया कि यहां कई राज्य से लोग आते हैं। वहां का पौधा भी लेकर आते हैं।

यहां के नए वैरायटी का पौधा लेकर भी जाते हैं। इस आम का पौधा दिल्ली,

कोलकाता, गुजरात और ओडिशा में लगा हुआ है। उन्होंने बताया कि इस आम को लोग

छत पर गमले में भी उगा सकते हैं। आसानी से गमले में यह पौधा लग जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें