मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:00 · नई दिल्ली संस्करण

बसपा की छवि धूमि करने वालों से रहे सावधान : मायावती

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बसपा की छवि धूमि करने वालों से रहे सावधान : मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा कि कुछ लोग मीडिया के जरिए पार्टी की छवि को धूमि करना चाहते हैं। बसपा से जुड़े लोगों को ऐसे लोगों से सावधान और सतर्क रहना चाहिए। इस दौरान बसपा प्रमुख ने एक न्यूज चैनल पर अपनी भड़ास निकालते हुए माफी मांगने काे कहा है।

बसपा प्रमुख मायावती ने मंगलवार को एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि जैसाा कि सर्वविदित है कि बसपा ना भाजपा के एनडीए गठबंधन के साथ है और न ही कांग्रेस के इण्डिया समूह (गठबंधन) के साथ, न ही अन्य किसी और भी फ्रन्ट के साथ है। बल्कि इन दोनों व अन्य और किसी भी जातिवादी गठबंधनों से अलग अपनी ’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ के अम्बेडकरवादी सिद्धान्त व नीति पर चलने वाली पार्टी है।

लेकिन इसके बावजूद भी खासकर दलित, आदिवासी एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विरोधी तथा इन वर्गों के प्रति जातिवादी मानसिकता रखने वाले कुछ मीडिया बसपा की छवि को बीच-बीच में धूमिल करने व राजनीतिक नुक़सान पहुंचाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते हैं। इसको लेकर पार्टी को लगातार अपने लोगों को इनसे सतर्क करते रहने की जरूरत पड़ती रहती है।

मायावती ने कहा कि अभी हाल ही में एक टीवी चैनल ने अपने यूट्यूब चैनल में कहा कि है कि बसपा ने भाजपा के साथ आने का ऐलान कर दिया है। मैं यह कहती हूं कि चैनल ने बिल्कुल गलत और तथ्यहीन व विषैली खबर चलायी है, जबकि उसके भीतर न्यूज़ में कुछ और है।

इस प्रकार से टीवी चैनल ने जो पार्टी की इमेज को खासकर चुनाव के पूर्व इस प्रकार का आघात पहुंचाने का जो यह घिनौना प्रयास किया है उसकी जितनी भी निन्दा व भर्त्सना की जाये, वह कम है। चैनल को इसके लिए माफी भी ज़रूर मांगनी चाहिये।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें