मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

बेटिंग ऐप्स प्रमोशन का मामला : ईडी के सामने पेश हुए एक्टर विजय देवरकोंडा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

हैदराबाद, 6 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता विजय देवरकोंडा बुधवार को बेटिंग ऐप्स प्रमोशन से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुए। वह सुबह करीब 11 बजे हैदराबाद के बशीरबाग स्थित ईडी के कार्यालय पहुंचे।

ईडी विजय से बेटिंग ऐप्स के साथ उनके करार और प्रचार के लिए मिले भुगतान के बारे में पूछताछ कर सकती है।

विजय इस मामले में ईडी के सामने पेश होने वाले दूसरे अभिनेता हैं। इससे पहले, 30 जुलाई को अभिनेता प्रकाश राज से पांच घंटे तक पूछताछ हुई थी।

प्रकाश राज ने बताया कि उन्होंने साल 2016 में एक सट्टेबाजी ऐप के लिए विज्ञापन किया था, लेकिन इसके लिए उन्होंने कोई भुगतान नहीं लिया था। उन्होंने बताया कि उन्हें बाद में एहसास हुआ कि यह विज्ञापन नहीं करना चाहिए था।

ईडी ने हाल ही में अभिनेता राणा दग्गुबाती, प्रकाश राज, विजय देवरकोंडा और लक्ष्मी मांचू को इस मामले में समन जारी किया था।

राणा दग्गुबाती को 23 जुलाई को पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने नई तारीख मांगी। इसके बाद उन्हें 11 अगस्त को पेश होने का नया नोटिस जारी किया गया। वहीं, लक्ष्मी मांचू को 13 अगस्त को ईडी के सामने हाजिर होने को कहा गया है।

ईडी ने 10 जुलाई को 29 मशहूर हस्तियों, जिनमें अभिनेता, प्रभावशाली लोग और यूट्यूबर्स शामिल हैं, के खिलाफ अवैध सट्टेबाजी ऐप्स के प्रचार का मामला दर्ज किया। यह कार्रवाई पब्लिक गैम्बलिंग एक्ट, 1867 के उल्लंघन और मनी लॉन्ड्रिंग की आशंका के तहत की गई है। जांच मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम के तहत चल रही है और यह तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में दर्ज पांच एफआईआर पर आधारित है।

इस मामले में विजय देवरकोंडा, राणा दग्गुबाती, प्रकाश राज, निधि अग्रवाल, प्रणिता सुभाष, लक्ष्मी मांचू, अनन्या नगेला के साथ-साथ टीवी कलाकार श्रीमुखी, श्यामला, वर्षिणी सौंदर्यजन, वसंत कृष्णन, शोभा शेट्टी, अमृता चौधरी, नयनी पावनी, नेहा पठान, पांडु, पद्मावती, हर्षा साई और बय्या सनी यादव के नाम भी शामिल हैं।

इनमें से अधिकांश के खिलाफ हैदराबाद और साइबराबाद पुलिस ने पहले ही मामले दर्ज किए।

मार्च 2025 में साइबराबाद पुलिस ने विजय देवरकोंडा, राणा दग्गुबाती, प्रकाश राज और अन्य के खिलाफ सट्टेबाजी ऐप्स के प्रचार के लिए एफआईआर दर्ज की थी।

विजय और राणा ने बताया था कि उन्होंने केवल कानूनी रूप से अनुमत ऑनलाइन स्किल-बेस्ड गेम्स का प्रचार किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें