मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

बेंगलुरु : पुलिस फायरिंग में तीन लोगों की मौत, दो क्षेत्रों में लगा कर्फ्यू

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

बेंगलुरु। मंगलवार देर रात तक केजी हल्ली तथा डीजी हल्ली क्षेत्र में हुए बवाल में पुलिस फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि इस दौरान करीब 60 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस ने इस हिंसा के मामले में एसडीपीआई के नेता मुज़म्मिल पाशा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने भड़काऊ पोस्ट करने वाले आरोपित विधायक के भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है।

मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि सरकार भड़काने की कार्रवाई और अफवाहों को बर्दाश्त नहीं करेगी। घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। बेंगलुरु शहर पुलिस आयुक्त कमल पंत ने बताया कि घटना को देखते हुए केजी हल्ली और डीजी हल्ली क्षेत्रों में कर्फ्यू तथा शहर में धारा 144 लागू कर दी है। करीब 110 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रभावित क्षेत्रों में आरएएफ, सीआरपीएफ तथा सीआईएसएफ को लगाया गया है। पूरे क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में है।

कांग्रेस विधायक अखण्ड श्रीनिवासमूर्ति के भतीजे नवीन ने सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट डाली थी जिसके चलते यह बवाल शुरू हुए। गुस्साए उपद्रवियों ने 4 घंटे में तक आगजनी, तोड़फोड़, हंगामा मचाया। विधायक के घर से पुलिस स्टेशन तक उपद्रवियों ने जमकर बवाल काटा।.बेंगलुरु के जीडे हल्ली इलाके में उपद्रवियों ने कांग्रेस विधायक श्रीनिवास मूर्ति के घर को निशाना बनाया जिसके बाद हिंसा भड़की। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने पुलिस स्टेशन पर हमला किया। हमले में एडिश्नल पुलिस कमिश्नर समेत 60 पुलिस वालों को चोटें आई। बवाल रोकने के लिए की गई पुलिस फायरिंग में 3 उपद्रवियों की मौत हो गई। पुलिस ने भड़काऊ पोस्ट करने वाले विधायक के भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। हिंसा फैलाने के आरोप में अब तक 110 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने हिंसा फैलाने के आरोप में एसडीपीआई नेता मुजम्मिल पाशा गिरफ्तार को भी गिरफ्तार कर लिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें