मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:56 · नई दिल्ली संस्करण

रिया चक्रवर्ती की वजह से सोशल साइट पर हमले का शिकार हो रही बंगाली लड़कियां, जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कोलकाता। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगने के बाद सोशल साइट पर बंगाली लड़कियां हमले का शिकार हो रही हैं। फेसबुक, टि्वटर, इंस्टाग्राम जैसे साइट्स पर बंगाली लड़कियों को लेकर भद्दे कमेंट किए जा रहे हैं और बंगाली टाइटल वाली लड़कियों पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। कोलकाता में भी ऐसा हुआ है जिसके बाद राज्य महिला आयोग की शिकायत पर कोलकाता पुलिस की साइबर सेल ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त अपराध मुरलीधर शर्मा ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बंगाली लड़कियों पर हो रहे हमले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। दरअसल सोशल साइट पर लोग लिख रहे हैं कि लड़की अगर बंगाली है तो सावधान रहें, जादू टोना करके आपके सारे पैसे ठग लेगी। कई लोग लिख रहे हैं कि अगर लड़की बंगाली है तो शरीर का इस्तेमाल करेगी और आपको लूट लेगी। राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन तथा टॉलीवुड की मशहूर निर्देशिका लीना गांगुली ने कहा कि लड़कियां लगातार इस तरह की शिकायतें कर रही थीं जिसके बाद कोलकाता पुलिस को इस बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा चांदनी चक्रवर्ती नाम की एक मनोवैज्ञानिक ने कोलकाता पुलिस के पास इससे संबंधित शिकायत भी दर्ज कराई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें