मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:47 · नई दिल्ली संस्करण

बंगाल: तमन्ना खातून हत्याकांड में तीन और आरोपी गिरफ्तार, कुल गिरफ्तारी 16 हुई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बंगाल: तमन्ना खातून हत्याकांड में तीन और आरोपी गिरफ्तार, कुल गिरफ्तारी 16 हुई

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के कालिगंज में पिछले वर्ष राजनीतिक हिंसा के दौरान नाबालिग लड़की तमन्ना खातून की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस मामले में कुल गिरफ्तारियों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है।

पश्चिम बंगाल पुलिस के अनुसार, बुधवार रात से गुरुवार सुबह के बीच फरार चल रहे तीन आरोपियों- इस्माइल शेख, हाफिजुल शेख और मिनारुल शेख को हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि हत्या की जांच शुरू होने के बाद ये तीनों वहां जाकर छिप गए थे।

गिरफ्तार आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता लाया जा रहा है और बाद में उन्हें नदिया जिले की अदालत में पेश किया जाएगा। अभियोजन पक्ष उनकी पुलिस हिरासत की मांग करेगा।

इससे पहले मंगलवार रात पुलिस ने मामले में फरार दो अन्य आरोपियों, साबित शेख और जियारुल शेख, को गिरफ्तार किया था।

इस तरह पिछले 24 घंटों में कुल पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।

गौरतलब है कि 23 जून 2025 को कालिगंज विधानसभा उपचुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद हुई हिंसा में तमन्ना खातून की मौत हो गई थी। उस समय तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार अलीफा अहमद ने भारी मतों से जीत दर्ज की थी।

आरोप है कि जीत के जुलूस के दौरान कुछ तृणमूल कांग्रेस समर्थकों ने तमन्ना खातून के घर पर देसी बम फेंके थे, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। तमन्ना का परिवार भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) [सीपीआई(एम)] का समर्थक माना जाता है।

तमन्ना की मां सबीना इयासमीन शेख ने हाल ही में संपन्न पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कालिगंज सीट से सीपीआई(एम) उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था। हालांकि उन्हें तृणमूल कांग्रेस की अलीफा अहमद ने पराजित कर दिया, जो लगातार दूसरी बार विधायक चुनी गईं।

इस बीच, मंगलवार शाम पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने तमन्ना की मां से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया था। इसके तुरंत बाद पुलिस की कार्रवाई तेज हुई और 24 घंटे के भीतर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें